{"_id":"61a3d8e48a1e3016547bd9c9","slug":"crime-police-raid-cape-town-lounge-bar-eight-hookahs-recovered-pkl-office-news-pkl434435177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध : केप टाउन लाउंज एंड बार में पुलिस का छापा, आठ हुक्के बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध : केप टाउन लाउंज एंड बार में पुलिस का छापा, आठ हुक्के बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। शहर में हुक्का परोसने वाले रेस्टोरेंट और बार पर रविवार को पुलिस की तरफ से चेकिंग कर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शहर के सेक्टर-11 स्थित केपटाउन लाउंज एंड बार और रेस्टोरेंट में छापा मारकर आठ हुक्के बरामद किए हैं। मौके पर भारी संख्या में लोग हुक्का पीने के लिए बैठे थे। पुलिस ने सेक्टर-11 स्थित बार के मालिक कर्णबीर सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-11 स्थित केपटाउन लाउंज एंड बार के मालिक कर्णबीर सिंह लोगों को हुक्का में प्रतिबंधित निकोटिन पिला रहे हैं। सूचना मिलने के बाद केपटाउन लाउंज एंड बार पुलिस पहुंची। पुलिस ने रेस्टारेंट के अंदर जाकर देखा कि कई मेजों पर बैठे लोगों को हुक्का परोसा गया है। रेस्टोरेंट के कैश काउंटर पर अनूप परमार मिले। उन्होंने बताया कि इस रेस्टोरेंट के मालिक कर्णबीर सिंह है, जो पुलिस के आने के बाद रेस्टोरेंट के पिछले दरवाजे से भाग गए हैं। टेबलों पर बैठे लोग पुलिस के आने के बाद उठकर चले गए। टेबलों पर रखे सभी हुक्के की चिलम को खाली करवाया गया।
रसोई में बनी एक पेटी गत्ता से 10 डिब्बी अलग-अलग फ्लेवर की मिली। इसके अलावा 10 डिब्बी कोकोनट चारकोल की बरामद हुई। पुलिस ने टेबल पर रखे आठ हुक्का और एक पेटी गत्ता में शामिल 10 डिब्बियां कब्जे में ले ली। पुलिस की तरफ से रेस्टोरेंट में कैश काउंटर पर बैठे व्यक्ति से पूछा गया कि इसकी कोई परमिशन है। बार रेस्टोरेंट में तैनात अनूप परमार कोई परमिशन नहीं दिखा पाए। सेक्टर-5 थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक की तरफ से बिना परमिट और सरकारी आदेशों की अवहेलना की गई है। पुलिस ने कोपा एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस दो रेस्टोरेंट पर कर चुकी है पहले कार्रवाई
27 नवंबर को सेक्टर-5 पुलिस की तरफ से दो रेस्टोरेंट पर छापामारी कर कार्रवाई की गई। इसमें सेक्टर-5 सर्कल रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाने का मामला सामने आया था। इस आधार पर पुलिस ने संदीप सिंह, प्रतीक सिंह और रॉबिन पर केस दर्ज किया था। वहीं परपल फ्रॉग रेस्टोरेंट पर कोरोना नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई कर आरोपी प्रभात सैनी और अभिनव बंसल पर केस दर्ज किया गया था।