{"_id":"5d701e378ebc3e93d9657501","slug":"crime-pkl-office-news-pkl3496183167","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये के मकानों में रह रहे युवकों ने एक दूसरे पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये के मकानों में रह रहे युवकों ने एक दूसरे पर किया पथराव
विज्ञापन
शिव कालोनी में युवकों के दो गुटों में पथराव के बाद पहुंची पुलिस और कालोनीवासी।
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर। शिव कालोनी में मंगलवार देर रात दहशत का माहौल पैदा हो गया जब किराए पर रह रहे दो गुटों के दर्जनों युवकों में पथराव हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गली में घर के बाहर खड़ी एक कार पर ईंट लगने से वह मामूली क्षतिग्रस्त हो गई। जब कालोनी निवासी गली में इकट्ठे हो गए तो युवक फरार हो गए।
कालोनी के निवासियों ने इसकी सूचना भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संजीव कौशल और पुलिस को दी। संजीव कौशल ने मौके पर पहुंचकर कालोनीवासियों के साथ मिल कर पुलिस से दहशत पैदा करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस से मांग करते हुए गौरव, विकास, सतपाल सहित अन्य कालोनीवासियों बताया कि शिव कालोनी में कई मकान मालिकों द्वारा अपने मकान किराये पर दे रखे हैं, जबकि वे कहीं और रहते हैं। किराए के एक मकान में करीब 25 लड़के रहते हैं। अकसर ये लड़के शराब आदि का नशा कर कालोनी में हुल्लड़बाजी, लड़ाई झगड़ा कर कालोनीवासियों को परेशान करते हैं।
मंगलवार की देर रात 10 बजे करीब 70 युवक कालोनी में इकट्ठा हो गए और किसी बात पर आपस में भिड़ गए और गली में पड़ीं ईंटें उठाकर एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। वहां लोगों ने कहा कि कालोनी में किराए के मकानों में रह रहे युवकों की पुलिस वेरिफिकेशन होनी चाहिए और जो व्यक्ति बिना पुलिस वेरिफिकेशन करवाए मकान को किराए पर देता है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।