{"_id":"658b14124145318a47039cac","slug":"crime-branch-arrested-the-vicious-thief-stole-from-more-than-18-houses-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-7778-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शातिर चोर को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, 18 से अधिक घरों में की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शातिर चोर को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, 18 से अधिक घरों में की चोरी
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने घरों से चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 18 से अधिक घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसकी पहचान पवन कुमार बुढ़नपुर सेक्टर-16 निवासी के रूप में हुई है। एसीपी क्राइम ब्रांच अरविंद कंबोज ने बताया कि क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज महेंद्र सिंह ढांडा और उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1700 रुपये, एलसीडी, एक कैमरा, तीन कैमरा लेंस, कैमरा स्टैंड, एक बेड शीट, बिजली की एक्सटेंशन, 30 चांदी के सिक्के, 15 चांदी की पाजेब, एक चांदी की अंगूठी, सात चांदी के गिलास, दो चांदी की कटोरी, एक सोने का मंगल सूत्र, एक जोड़ी टॉपस, एक सोने का लॉकेट, सोने की तीन जोड़ी बालियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार 26 नवंबर को सेक्टर-9 निवासी पीड़ित संदीप कुमार ने शिकायत में बताया था कि शाम के समय चोर दरवाजों की कुंडी तोड़कर घर से नलके और अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गया था। सेक्टर-5 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।
रिमांड के दौरान अन्य को किया जाएगा गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के इंचार्ज मोहिंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर उनकी टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद और सूत्रों के आधार पर उपरोक्त चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार के सगे भाई विरेंद्र कुमार की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि दोनों भाई मिलकर काफी लंबे समय से पंचकूला शहर में चोरियों की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद 18 से ज्यादा चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।