फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cracks in nearby houses due to heavy constructions, people upset

भारी निर्माणों से आसपास के मकानों में आ रही दरारें, लोग परेशान

Fri, 03 Jun 2022 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cracks in nearby houses due to heavy constructions, people upset
पंचकूला। शहर में भवन निर्माण के दौरान पड़ोसियों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सभी सेक्टरों से यह शिकायत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास पहुंच रही है। केवल निर्माण कार्य से परेशानी होने की शिकायत नहीं बल्कि मकान क्षतिग्रस्त होने की शिकायत भी पहुंच रही है।
विज्ञापन

शहर में कुल 31 सेक्टर हैं। कहीं न कहीं निर्माण कार्य चलता ही रहता है। कहीं कोई मकान बना रहा है, तो कहीं पर फ्लैट का कंस्ट्रक्शन चल रहा है। भवन निर्माण में प्रयोग होने वाली मशीनें भारी होने के कारण या निर्माण के मापदंड पूरे नहीं होने के कारण साथ वाले मकानों को क्षति पहुंच रही है। कोई मशीनों के शोर-शराबे से परेशान हो जाता है। ऐसे में लोग इसकी शिकायत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को करते हैं। इसके लिए प्राधिकरण की टीम मौके पर जाकर जांच करती है और उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई करती है।
विज्ञापन

तीन माह से रह रहे किराये के मकान में
एमडीसी सेक्टर-4 निवासी विजय वढ़ेरा दो माह से किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं। उनके मकान के साथ एक बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। इस कारण उनके पूरे मकान में दरार आ गई है। मकान की हालत इतनी खराब हो गई है कि उन्हें किराये के मकान में शिफ्ट होना पड़ा। इसकी शिकायत एचएसवीपी को की गई है। प्राधिकरण ने नोटिस भी जारी किया है, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सेक्टरों से आ रही शिकायतें
यह समस्या शहर के किसी एक सेक्टर की नहीं है। सभी सेक्टरों में इस तरह की परेशानियां लोगों को हो रही है। भवन निर्माण सामग्री सड़क पर डालने से रास्ता अवरुद्ध होने की या शोर-शराबे की शिकायतें भी विभाग के पास पहुंच रही हैं। हर सेक्टर से 5 से 7 शिकायत विभाग के पास आ रही हैं। इनमें से कुछ को नोटिस जारी कर दिया गया है, तो बाकी को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है।

शहर के कई सेक्टरों से इस तरह की शिकायतें प्राधिकरण के पास पहुंची हैं। उन पर संज्ञान भी तुरंत लिया जाता है। शिकायत की जांच के लिए मौके पर टीम पहुंचती है। शिकायतों पर कार्रवाई कर कई लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। कई को जारी किया जाना है। - गगनदीप सिंह, इस्टेट ऑफिसर, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed