{"_id":"60073c6e8ebc3e33d272c13a","slug":"covishield-vaccine-430-vaccinated-in-second-season-pkl-office-news-pkl4012395141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविशिल्ड वैक्सीन : दूसरे चरण में 430 ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविशिल्ड वैक्सीन : दूसरे चरण में 430 ने लगवाया टीका
विज्ञापन
अलकेमिस्ट अस्पताल में कोरोना से बचाव के टीके लगाकर प्रसन्न्ता जाहिर करता स्टाफ।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। कोविशील्ड वैक्सीन लगाने के पहले चरण के दूसरे सत्र में कोविड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले कई स्वास्थ्य कर्मचारी वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंचे। नतीजा यह रहा कि विभाग द्वारा तय टारगेट अबकी बार काफी पीछे रह गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को संदेश एक दिन पहले ही भेजा गया था। जिले के पांच सेंटरों में मंगलवार को कुल 699 के वैक्सीनेशन का टारगेट था जबकि कुल वैक्सीनेशन 430 का ही हो सका। इन सेंटरों में सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर-4, सेक्टर-7, पीएचसी पिंजौर, कालका का सरकारी अस्पताल, अलकेमिस्ट अस्पताल शामिल था।
वैक्सीनेशन के दूसरे दौर में पंचकूला सेक्टर-4 की सिविल डिस्पेंसरी में सुबह से ही स्वास्थ्य कर्मचारियों का आवागमन शुरू हो गया था। यहांवैक्सीनेशन के लिए आने वालों के लिए पांच सदस्यीय स्टाफ लगाया गया था। इसके साथ ही एएनएम द्वारा वैक्सीन लगाने के बाद सभी को ऑब्जर्वेशन रूम में बैठाया जा रहा था। आधा घंटा बैठाने के बाद सभी को यहां से स्वास्थ्य की पूछताछ करके जाने दिया जा रहा था। इस डिस्पेंसरी में सामान्य रूप से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चलती रही। यहां कुल 43 फ्रंटलाइन में काम करने वाले डॉक्टरों और वर्करों को टीका लगाया गया। यहीं पर डेंटिस्ट डॉ शालिनी हुड्डा को वैक्सीन लगाई गई। शालिनी हुड्डा ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद उनको सामान्य ही महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि हरेक को आगे आकर वैक्सीन लगवानी चाहिए।
अलकेमिस्ट में 57 ने टीका लगाकर खुशी जाहिर की
पंचकूला। सेक्टर-21 अलकेमिस्ट अस्पताल में मंगलवार को दूसरे चरण का टीका लगाया गया। यहां 57 लोगों ने टीका लगवाया जबकि लक्ष्य 112 का था। वैक्सीनेशन सेंटर में 20 डॉक्टरों, 10 आरएमओ, 10 नर्स और 17 अन्य स्टाफ को टीका लगाया गया। अलकेमिस्ट अस्पताल में डॉ. दक्ष खुराना, डॉ. जयदीप, टेक्नीशियन वीरेंदर नेगी सहित अन्य स्टॉफ को वैक्सीन लगाई गई। डॉ. दक्ष खुराना ने कहा कि अगर हम वैक्सीनेशन से डरते रहेंगे तो हम कोविड को नहीं हरा सकते। हम केवल वैक्सीनेशन से ही वायरस को जीत सकते हैं। डॉ. जयदीप ने कहा कि वैक्सीनेशन के बारे में कोई आशंका नहीं थी। वास्तव में हम इस दिन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। महामारी के प्रकोप से लड़ने के दौरान हमें एक बात का पूरा यकीन था कि वायरस का मुकाबला करने के लिए हमें वैक्सीनेशन आज नहीं तो कल मिलेगी और हमने पूर्ण समर्पण के साथ वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखी। वहीं टेक्नीशियन वीरेंदर नेगी ने कहा कि वैक्सीनेशन कराने के बाद राहत मिली है। अलकेमिस्ट अस्पताल में वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर, नर्स सहित अन्य स्टाफ ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। इस पर भ्रांतियों में लोगों को नहीं फंसना चाहिए।
विज्ञापन
सेक्टर-7 में 144 को लगाया टीका
सेक्टर-7 में भी वैक्सीनेशन का कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हो गया था। यहां कई प्राइवेट अस्पतालों के उन डाक्टरों ने वैक्सीनेशन में भाग लिया जिन्होंने कोविड के दौरान काम किया था। इस डिस्पेंसरी में कुल 218 का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन 144 का वैक्सीनेशन ही हो सका। यहां वैक्सीन लगवाने वाले डाक्टर चेतन गोयल ने कहा कि वैक्सीनेशन के माध्यम से आप एक कवच पहन लेते हैं। यह कवच अब जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगे आकर वैक्सीन लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मीनू सासन ने बताया कि दूसरे दौर में सभी डिस्पेंसरी में गईं। वहां की व्यवस्थाओं को देखा। फ्रंटलाइन वर्करों के साथ डाक्टरों से भी बातचीत की। इस दौरान सभी ने कहा कि वैक्सीनेशन से किसी को कोई समस्या नहीं आ रही है। सेक्टर-4 की डिस्पेंसरी में वैक्सीन लगाने वाली विमला ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर आराम से वैक्सीन लगवा रहे हैं। वहीं सेक्टर-7 में एएनएम नीतू शर्मा ने कहा कि वैक्सीन लगवाते समय लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
पिंजौर में 96 फ्रंट लाइन को लगाई गई वैक्सीन
कोविशील्ड वैक्सीन के पहले चरण के दूसरे दौर में अर्बन पॉलीक्लीनिक पिंजौर में कुल 96 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को टीका लगाया गया। इस दौरान डॉक्टरों, स्टॉफ के साथ एएनएम, आंगनबाड़ी वर्कर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और अस्पताल के सफाई कर्मचारी आदि शामिल रहे। पिंजौर के अर्बन पालीक्लीनिक में सबसे पहले कोविशील्ड का टीका यहां के एसएमओ डॉ. राजेश ख्यालिया को लगाया गया। यहां पर टीकाकरण मेडिकल आफिसर राजीव भारद्वाज का किया गया। पिंजौर के इस सेंटर पर कुल 118 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से सिर्फ 96 लोगों ने ही टीका लगवाया।
कालका में 90 लोगों को लगाया टीका
कालका। मंगलवार को कालका एसडीएच में कोविशील्ड वैक्सीन कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कालका एसडीएच में पहले चरण में 90 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया। पहले दिन रेडियोग्राफर आरती को टीका लगाया गया। आरती ने बताया कि आज वह बहुत खुश है कि क्योंकि उन्हें पहला टीका लगा है। उन्होंने सरकार के प्रयासों की सराहना कर कहा कि यह एक अच्छी पहल है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने शिरकत कर कोरोना योद्धाओं का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ पूर्व पार्षद कृष्ण लांबा, महामंत्री किशोरी शर्मा भी मौजूद रहे।
उनके पास डेढ़ सौ लोगों की लिस्ट है, जिसमें सभी को संदेश भी भेजा जा चुका है। लोगों को टीका लगाने का काम जारी है। जो लोग नहीं आए हैं, उनको संपर्क कर बुलाया जा रहा है। पहली लिस्ट में डॉक्टर, एएनएम, आशा वर्कर इत्यादि शामिल हैं। पहले दिन 90 लोगों को टीका लगाया गया। -डॉ. रूपिंदर सैनी, एसएमओ, कालका
मैने वैक्सीन लगवाई है। यहां वैक्सीनेशन के बाद आधा घंटा बैठा। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, कोरोना से बचाव के लिए यह कवच आवश्यक है। - राजेश ख्यालिया, एसएमओ, अर्बन पालीक्लीनिक पिंजौर
सरकार के निर्देशों के अनुसार ही मैंने रजिस्ट्रेशन करवाया था। उसके बाद यहां आकर वैक्सीन लगवाई, वैक्सीन लगवाने के बाद मुझको कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखाई दिया। - डॉ. राजीव भारद्वाज, मेडिकल आफिसर
19 जनवरी 2021 टारगेट अचीवमेंट
सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर-4 100 43
सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर-7 218 144
पीएचसी पिंजौर 118 95
गवर्नमेंट हास्पिटल कालका 151 90
एलकेमिस्ट 112 57
कुल 699 430
16 जनवरी को लगे टीके 282 267
अब तक कुल टारगेट 981 697

कालका में हेल्थ सुपरवाइजर जगत सिंह को टीका लगाते डॉक्टर। - फोटो : PKL OFFICE

सेक्टर-4 डिस्पेंसरी में वैक्सीन लगवाने के बाद विक्ट्री साइन दिखाते डॉक्टर्स।- फोटो : PKL OFFICE

पिंजौर में एसएमओ राजेश ख्यालिया कोविशील्ड का टीका लगवाते हुए। - फोटो : PKL OFFICE