{"_id":"6404f7bdd7d9dfc11c09501a","slug":"corona-vaccination-target-incomplete-vaccine-not-being-supplied-pkl-office-news-c-16-1-pkl1068-79598-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण : लक्ष्य अधूरा, टीके की नहीं हो रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण : लक्ष्य अधूरा, टीके की नहीं हो रही आपूर्ति
विज्ञापन
विभाग ने भी शेड्यूल किया बंद, 25 फरवरी से केवल दस लोगों ने कोवैक्सीन का टीका लगवाया माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। कोरोना के मरीज बेशक कुछ दिनों से नहीं आ रहे हैं, लेकिन सेक्टर-6 सिविल अस्पताल भी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया है। अस्पताल में जो टीका खत्म हो गया उसकी दोबारा आपूर्ति भी नहीं हुई है। इस कारण विभाग ने इसका शेड्यूल भी बंद कर दिया। इसके अलावा उपलब्ध कोवैक्सीन की 2970 खुराक 31 मार्च को एक्सपायर हो जाएगी। जिले में 31 जनवरी से आज तक केवल 150 लोगों ने ही टीकाकरण करवाया है। इसमें 25 फरवरी से आज तक केवल दस लोग ही टीकाकरण करवाने पहुंचे हैं।
वर्तमान में जिले में कोविशील्ड और कोर्बेवैक्स की डोज उपलब्ध नहीं है। कोवैक्सीन का शेड्यूल बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। जिन लोगों ने कोविशील्ड और काेर्बेवैक्स की पहली या दूसरी डोज लगवाई है, उन्हें अब प्रीकॉशन डोज उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस कारण लोगों को यह नहीं लगाई जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ढीला रवैया अपनाया जा रहा है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पंचकूला सिविल अस्पताल की तरफ से पत्र लिखा है। इसके बाद भी इसकी सप्लाई शुरू नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसके लिए कोई कदम भी नहीं उठाए जा रहे हैं। इस कारण लोगों में अभी भी संक्रमण का खतरा है। शहर के लोग टीकाकरण के शेड्यूल नहीं जारी होने के बाद भी सेक्टर-12 सहित अन्य डिस्पेंसरी में पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड और कोर्बिवैक्स वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इस कारण लोग बिना टीकाकरण लौट रहे हैं।
बूस्टर डोज की रफ्तार हुई धीमी
कोविशील्ड और कोर्बिवैक्स की बूस्टर डोज नहीं है। इस कारण टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया है। बूस्टर डोज सीनियर सिटीजन और आम लोगों को नहीं लग पाई है। पहली और दूसरी डोज लगवा चुके अभी तक इसका इंतजार कर रहे हैं। इसमें बच्चों, सीनियर सिटीजन, फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ केयर वर्कर को बूस्टर डोज की रफ्तार धीमी हो गई है।
विज्ञापन
बूस्टर डोज
आयु टारगेट टीकाकरण प्रतिशत
18-44 285862 24287 8.4
45-69 95287 15739 17
60 से ऊपर 63525 27474 43.8
फ्रंट लाइन वर्कर 14790 8031 54.30
हेल्थ वर्कर्स 9419 3686 43
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोवैक्सीन की 2970 डोज उपलब्ध है। अभी तक इसे लगवाने के लिए लोग नहीं आ रहे हैं। अगर लोग लगवाने आएंगे तो इसे लगाया जाएगा। वहीं जो वैक्सीन नहीं है उसे भी जल्द मंगाया जाएगा। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल, सेक्टर-6