फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona's impact: Modi government will celebrate digital anniversary

कोरोना का असर : डिजिटल सालगिरह मनाएगी मोदी सरकार

Sat, 30 May 2020 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Corona's impact: Modi government will celebrate digital anniversary
पंचकूला। मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष 30 मई को पूरा करने जा रही है। कोरोना के बीच इसे मनाने के लिए भाजपा ने दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह डिजिटल माध्यम से मनाने का फैसला लिया है। पार्टी द्वारा मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए देशभर में वर्चुअल रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। दीपक शर्मा ने बताया की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा फेसबुक लाइव के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पार्टी ने निर्णय किया है कि कोरोना महामारी के कारण कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। इस अभियान को लेकर भाजपा जिला पंचकूला के पदाधिकारियों की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी डॉ. संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, हरियाणा सरकार के पूर्व टेक्निकल एडवाइजर विशाल सेठ, कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा, जिला महामंत्री हरेंद्र मलिक एवं वीरेंद्र राणा समेत सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

भाजपा चलाएगी उपलब्धियों पर अभियान
भाजपा ने पूरे देश में इसे लेकर अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत भाजपा एक साल में मोदी सरकार द्वारा लिए गए उन फैसलों का प्रचार करेगी जो उसकी नजर में मील का पत्थर साबित हुए। अभी हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के चेयरमैन का दायित्व भी भारत को मिला है। इस प्रकार के अनेकों ऐतिहासिक फैसले और उपलब्धियां हैं जो मोदी सरकार के कार्यकाल में संपूर्ण हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी देशभर में करेगी 1000 वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस
दीपक शर्मा ने कहा कि 30 मई से एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रमों में पार्टी देश भर में 1000 वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। वहीं 750 वर्चुअल रैली भी की जाएंगी। साथ ही पार्टी सभी मंडल में बूथ स्तर पर फेस मास्क और सैनिटाइजर भी बांटेगी। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा दो-दो लोगों की टोली में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कंटेनमेंट जोन, क्वारंटीन सेंटर व सार्वजनिक स्थानों को छोड़ प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पत्र भी बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed