फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   corona's Garbage being thrown at the dumping ground

डंपिंग ग्राउंड में फेंका जा रहा कोरोना से जुड़ा कूड़ा

Wed, 20 May 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
corona's Garbage being thrown at the dumping ground
डंपिंग ग्राउंड की समस्या को लेकर घग्गर पार के लोग बैठक करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। शहर का सारा कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में फेंका जा रहा है, जिसमें कोरोना से दूषित सामान भी आ रहा है। इससे घग्गर पार के सेक्टरों में रहने वालों को महामारी फैलने का भय सताने लगा है। उन्होंने इस दिशा में प्रशासनिक अधिकारियों को ध्यान देने की गुहार लगाई है। इस समस्या के समाधान को लेकर मंगलवार को घग्गर पार ह्यूमन राइट्स कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल पंगोत्रा की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। जिसमें सेक्टर के कई लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अनिल पंगोत्रा ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड में कोरोना से जुड़ा कूड़ा धड़ल्ले से फेंका जा रहा है जबकि नगर निगम को कोरोना से संबंधित गलव्ज, मास्क, टीशू आदि को जलाकर फेंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां के लोग डंपिंग ग्राउंड की बदबू से पहले ही परेशान हैं। अब अस्पताल से निकलने वाले कूड़े को भी यहां फेंका जा रहा है, जिससे कोरोना जैसी महामारी फैलने का भय सता रहा है।
विज्ञापन

दूषित हो रहा है एरिया का ग्राउंड वाटर
पंगोत्रा ने बताया कि पिछले साल कूड़ा की वजह से इस एरिया का ग्राउंड वाटर दूषित पाया गया था। डंपिंग ग्राउंड में कूड़े की वजह से कुछ एरिया की एसोसिएशन ने वाटर टेस्ट करवाया था और अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया था। अब मानसून आने में बहुत कम समय बचा है। बारिश के दिनों में पानी दूषित होने का भय सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठने की दी चेतावनी
स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन ने समस्या का समाधान जल्द नहीं किया तो वह भूख हड़ताल पर बैठने के लिए विवश होंगे। लोगों ने कहा कि किसी भी सूरत में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर मोंटी मल्लौर, सोहन लाल वर्मा, बनू शर्मा, राकेश गिल, राजन गोयल, सुशील कपूर, जयराम, सतीश सराय, ज्योति सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed