{"_id":"6269a67258829a79e2007fbd","slug":"corona-may-again-become-a-hindrance-in-cet-exam-date-may-increase-panchkula-news-pkl4489589130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : कोरोना फिर बन सकता है सीईटी में बाधा, बढ़ सकती है परीक्षा की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : कोरोना फिर बन सकता है सीईटी में बाधा, बढ़ सकती है परीक्षा की तिथि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा में ग्रुप सी और डी के पदों को लेकर होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) की तिथि एक बार फिर बढ़ाई जा सकती है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से परीक्षा जून माह में प्रस्तावित है लेकिन कोरोना की चौथी लहर बाधा बन सकती है। इस परीक्षा का युवा एक साल से इंतजार कर रहे हैं। करीब साढ़े 9 लाख युवा पंजीकरण करा चुके हैं और अभी पंजीकरण चल रहा है। परीक्षा बार बार स्थगित होने से युवाओं की परेशानी बढ़ रही है। युवक अमित कुमार, ऋषि सैनी ने बताया कि एक साल से अधिक समय हो गया। जल्द परीक्षा की तिथि जारी की जाएं। गौर हो कि इस परीक्षा के बाद ही प्रदेश में खाली पड़े 50 हजार पदों को भरा जाएगा। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि सीईटी के लिए सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी होना है। संभावना है कि इसी सप्ताह जारी हो जाए। इसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। कोरोना के केसों के बढ़ने को लेकर भी फैसला भी सरकार ने लेना है।
सीईटी के नोटिफिकेशन में देरी का कारण समझ से परे है। जल्द नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा की तिथि भी घोषित की जाएं ताकि युवा अपनी तैयारी कर सकें। बार-बार परीक्षा को टालना युवाओं के लिए अच्छा नहीं है। राजनीतिक रैलियां समेत अन्य कार्यक्रम लगातार हो रहे हैं, जबकि परीक्षा में देरी की जा रही है। - श्वेता ढुल, सामाजिक कार्यकर्ता।