{"_id":"6201884e0354c73d7052cfd1","slug":"corona-infection-reduced-preparations-to-open-schools-from-first-to-ninth-from-february-10-panchkula-news-pkl4414034116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : कोरोना संक्रमण घटा : पहली से नौवीं के स्कूल दस फरवरी से खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : कोरोना संक्रमण घटा : पहली से नौवीं के स्कूल दस फरवरी से खोलने की तैयारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से नौवीं तक के स्कूल भी खोलने की तैयारी कर ली है। विभाग ने दस फरवरी से इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी स्कूल बुलाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। जिसमें कहा गया है कि अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर कम हो गई है। रोजाना के मामलों में भी बड़ी गिरावट आई है। इसलिए दस फरवरी से सभी कक्षाओं के बच्चों को स्कूल बुलाया जाए।
सेकेंडरी शिक्षा निदेशक जे. गणेशन ने कहा कि विभाग ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है।
शिक्षा मंत्री कंवर पाल अब स्कूल खोलने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चर्चा करेंगे। उनके निर्णय अनुसार ही आगे बढ़ा जाएगा। गणेशन ने कहा कि विभाग कोविड मानकों का पालन करते हुए स्कूलों को खोलने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके साथ ही जो निजी स्कूल सरकार की अनुमति के बिना पहली से नौवीं के बच्चों की कक्षाएं लगा रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की हर जिले से रिपोर्ट मंगवाई है।