फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona in Haryana: Maximum 552 new cases in one day in six months

हरियाणा में कोरोना : छह माह में एक दिन में सर्वाधिक 552 नए मामले, ओमिक्रॉन का कोई नया केस नहीं

Sun, 02 Jan 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Corona in Haryana: Maximum 552 new cases in one day in six months
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। शनिवार को कुल 552 नए मामले मिले हैं, जो पिछले 10 जून के बाद एक दिन में सबसे अधिक केस हैं। इनमें गुरुग्राम में 298 और फरीदाबाद में 107 मरीज मिले हैं। हालांकि, ओमिक्रॉन का नया कोई केस सामने नहीं आया है। कुल 63 केसों में से 40 को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि अभी 23 केस एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना के कुल एक्टिव केस 1907 हैं और इनमें से 1216 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

नए केसों की संख्या बढ़ने से संक्रमण दर भी बढ़ गई है। पहले सप्ताह पहले संक्रमण दर 1 प्रतिशत से नीचे चल रही थी, लेकिन अब यह 1.39 प्रतिशत रोजाना पहुंच गई है। कुल संक्रमण दर 5.30 फीसदी हो गई है। रिकवरी दर 98.45 प्रतिशत पहुंच गई है। मई माह में कोरोना की दूसरी लहर पीक पर जाने के बाद जून में केस कम होने लगे थे। लेकिन अब फिर से नए केसों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पहले भी गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिक केसों के बाद अन्य शहरों में तेजी से संक्रमण फैला था।
विज्ञापन

जीटी बेल्ट में बढ़ रहे मामले...
एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद के साथ साथ हरियाणा के जीटी बेल्ट के जिलों में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। गुरुग्राम 298, फरीदाबाद 107, अंबाला 32, सोनीपत 31, पंचकूला 26, रोहतक 12, पानीपत-झज्जर 7-7, करनाल-कुरुक्षेत्र 6-6, यमुनानगर 5, नूंह 4, हिसार 3, चरखी दादरी 2, जींद-कैथल-पलवल-भिवानी-सिरसा में 1-1 नये केस मिले हैं। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कोई नया केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण पर जोर...
अब तक प्रदेश में कुल 3.45 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। शनिवार को 67468 ने पहली और 118199 ने कोरोना की दूसरी खुराक ली। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द प्रदेश की पात्र आबादी को टीकाकरण से कवर किया जा सके। एनएचएम के एमडी प्रभजोत सिंह ने कहा कि टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए विभाग तमाम प्रयास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed