फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: 244 infected in five days

कोरोना : पांच दिन में 244 संक्रमित पाए गए

Mon, 08 Mar 2021 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Corona: 244 infected in five days
पंचकूला। जिले में कोरोना का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पांच दिन में 244 संक्रमितों को चिह्नित किया गया है। रविवार को भी 52 नए मरीज पाए गए हैं। इसमें से 30 मामले पंचकूला के हैं। इसमें 15 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 149 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट अब गिरकर 96.61 फीसदी पर आ चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के 52 मामले सामने आए हैं। जिन मरीजों में कोरोना पाया गया है उनको आइसोलेट कर दिया गया है। उसके साथ ही उनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जाने वाले टेस्ट की संख्या भी अब करीब एक हजार कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि खड़क मंगोली, एमडीसी-4, एमडीसी-5, पिंजौर, रामगढ़, सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-12ए, सेक्टर-15, सेक्टर-19, सेक्टर-2, सेक्टर-23, सेक्टर-26, सेक्टर-7, और सेक्टर-9 में संक्रमण का मामला सामने आया है। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब पंचकूला में संक्रमण के 224 मामले हैं। कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 187377 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक 14431 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 11033 मामले शामिल हैं। 10660 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed