फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congressmen take out a procession against inflation

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस

Mon, 08 Mar 2021 01:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Congressmen take out a procession against inflation
महंगाई को लेकर जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PKL OFFICE
बरवाला। बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरवाला बस स्टैंड पर बैलगाड़ी पर एक बाइक व गैस सिलिंडर रखकर पूरे कस्बे में जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस मीडिया कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सैनी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार तानाशाही पर उतर गई हैं। महंगाई कुछ ही दिनों में कई गुना बढ़ गई है। इससे आम आदमी का बजट हिल चुका है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई व सीएनजी गैस के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। वहीं, किसान कृषि कानूनों के खिलाफ करीब 100 दिनों से दिल्ली में कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर धरना देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस नेता संजीव भारद्वाज, कार्यकर्ता भम्भूल सिंह बतौड़, रणदीप व ओमवीर राणा, गुरजीत बरवाला, अनिल भरैली, कमलेश शर्मा, रितु कसाना, अभिषेक सैनी, नरेश शर्मा व रूप चंद सैनी ढंढारडू सहित अनय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को नहीं जनता से कोई सरोकार
महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनवीर कौर गिल व महिला कांग्रेस हरियाणा की कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि इस सरकार में प्रदेश का किसान,
मजदूर, व्यापारी, दुकानदार, कर्मचारी सहित हर वर्ग दुखी है। किसान प्रदर्शन करने को मजबूर है लेकिन, इस सरकार को देश व प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं है। आने वाले चुनाव में देश व प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों पर थोपे गए कानूनों को तुरंत हटाया जाएगा और सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed