फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   congress protested unconstitutional Citizen amendment bill

असंवैधानिक तरीके से लागू हो रहे नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 11 Dec 2019 11:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
congress protested unconstitutional Citizen amendment bill
पंचकूला। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लागू हो रहे नागरिकता संशोधन बिल-2019 का बुधवार को विरोध किया। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा लागू किए जा रहे बिल को असंवैधानिक बताया। सेक्टर-5 स्थित होटल बेलाविस्टा के समीप पार्क में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरने में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा के राजनैतिक सचिव व पूर्व विधायक राम किशन गुज्जर ने नागरिकता संशोधन बिल को फाड़ा। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस पार्टी इस बिल का विरोध करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को भारत बचाओ रैली में कांग्रेस इस बिल का विरोध करेगी। भाजपा सरकार देश को बांटने का काम कर रही है। वह लोगों का ध्यान महंगाई और बेरोजगारी की तरफ से हटा रही है। विधायक प्रदीप चौधरी व शैली चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रोहित जैन, महिला कांग्रेस की संयोजक रंजीता मेहता, विजय मोहन वर्मा, गफ्फुर मोहम्मद आदि नेताओं ने रोष प्रदर्शन को संबोधित किया। पंचकूला जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा ने इस अवसर पर स्टेज संचालन किया।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह बिल देश के संविधान की धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि यह बिल नागरिकों के राष्ट्रीय पंजीकरण जैसे खतरनाक मंसूबे की कार्रवाई का हिस्सा है जिससे देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा होने का डर है। उन्होंने कहा कि असम और पूर्व के अन्य राज्यों में इस बिल के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किए जा रहे हैं और कई जगहों पर तो नागरिकों ने पूरी तरह बंद किया हुआ है। रोष प्रदर्शन में हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सुधा भारद्वाज, पंचकूला की पूर्व मेयर उपेन्द्र कौर आहलुवालिया, मनवीर कौर गिल, प्रताप चौधरी, वेनू सिंगला अग्रवाल, जसबीर मलौर, आरके कक्कड़, पवन जैन, नरेश मान, सुषमा खन्ना, अशोक बुंदी, संजीव भारद्वाज, बलविन्द्र पुनिया, कुलदीप गुल्लू, जगदीश राय, पूनम चौहान सहित भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed