फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress lays siege to BJP state headquarters; workers detained.

Panchkula News: भाजपा प्रदेश मुख्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, हिरासत में लिए कार्यकर्ता

Thu, 23 Jul 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Congress lays siege to BJP state headquarters; workers detained.
भाजपा प्रदेश मुख्यालय के घेराव पर कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में
विज्ञापन

पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन पर हुई कार्रवाई के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।
प्रदर्शन हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन तथा प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की न्यायोचित मांगों को सुनने के बजाय सरकार दमनात्मक रवैया अपना रही है। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारियां लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन हैं।
विज्ञापन

संजय दत्त ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जवाब देने के बजाय दमन की नीति अपना रही है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने तथा आंदोलनकारी छात्रों और कांग्रेस नेताओं पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकारों और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों के जरिए छात्रों की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन इससे जनता का आक्रोश और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से छात्रों के अधिकारों और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रहेगी।

प्रदर्शन में पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, विधायक आफताब अहमद, डॉ. राम प्रसाद, पूर्व पार्षद उषा रानी, भारत भूषण बत्रा, गीता भुक्कल, परमवीर सिंह, इंदु राज नरवाल, चंद्र प्रकाश, बलराम डांगी, जस्सी पेटवाड़, देवेंद्र हंस, गोकुल सेतिया, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व पार्षद भावना गुप्ता सहित विभिन्न जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed