फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress engaged in strengthening the organization in the state including the district

जिले समेत प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस

Thu, 25 Mar 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Congress engaged in strengthening the organization in the state including the district
पत्रकारों से बातचीत करतीं पर्यवेक्षक ज्योति खंडेलवाल व पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। कांग्रेस अब पंचकूला के साथ हरियाणा में भी पार्टी को मजबूत करने में जुट गई है। इसके लिए पार्टी के हरेक कार्यकर्ता के विचारों को न सिर्फ सुना जा रहा है बल्कि उनके विचारों का सम्मान कर पार्टी के बड़े नेताओं तक भी पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसका उद्देश्य है कि पार्टी को मजबूत किया जाए।
विज्ञापन

जिला पंचकूला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बुधवार को बिश्नोई भवन सेक्टर-15 में किया गया। इस मौके पर यहां कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री हरियाणा सरकार चंद्रमोहन, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व चेयरमैन विजय बंसल, पूर्व विधायक लहरी सिंह, वरिष्ठ नेता रविंद्र रावल मौजूद रहे। यहां पर कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक ज्योति खंडेलवाल और सह पर्यवेक्षक तेजिंदर मक्कड़ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा करने आए थे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पार्टी हित में बेहतर निर्णय लिया है। इससे संगठन मजबूत होगा। पर्यवेक्षक ज्योति खंडेलवाल और सह पर्यवेक्षक तजिंदर मक्कड़ ने बताया कि सभी की राय जानकर एक संगठन खड़ा करने का काम पार्टी नेतृत्व द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान रामप्रसाद, पार्षद ऊषा रानी, पार्षद सलीम, पार्षद अक्षय चौधरी के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed