फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress does not have issue, lie is being spread: Prabhat Jha

कांग्रेस पर नहीं है कोई मुद्दा, फैलाया जा रहा झूठ ः प्रभात झा

Sat, 04 Jan 2020 10:30 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Congress does not have issue, lie is being spread: Prabhat Jha
चंडीगढ़। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से चलाए गए अभियान को लेकर शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और चंडीगढ़ प्रभारी प्रभात झा ने खूब शब्द बाण छोड़े। उन्होंने कहा कि लगता है कि ममता बनर्जी का खाना नहीं पचता, इसलिए खूब तेज-तेज चलती हैं।
विज्ञापन

प्रभात झा ने कहा कि वह कभी शांत भाव से नहीं चलतीं। ऐसे चलती हैं कि मानों हाथ में तलवार है और अभी पाकिस्तान पर हमला करने जा रहीं हों। कहा कि, उनका नाम ममता है और देश की जनता भी उनसे ममता मांगती है। वह कैसे कह सकती हैं कि संविधान की धज्जियां उड़ा देंगी। संसद से कानून पास हुआ है और अगर इसका वह इन शब्दों के साथ विरोध कर रही हैं तो यह संवैधानिक पाप है। प्रभात झा कांग्रेस के नेताओं पर भी खूब बरसे। उन्होंने कहा कि देश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस के नेताओं ने सिर्फ वेतन के लिए काम किया, वतन के लिए नहीं। भाजपा सरकार वतन के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

मोमबत्ती सस्ती है, जलाने में मेहनत कम लगती है इसलिए सब निकल पड़ते हैं: झा
प्रभात झा ने कहा कि आजकल हर कोई मोमबत्ती जलाकर सड़कों पर निकल जाता है। मोमबत्ती सस्ती है। जलाने में मेहनत भी कम लगती है, लेकिन गुमराह करने के लिए मोमबत्ती नहीं जलानी चाहिए। झा ने कहा कि झूठ के अंधकार को दूर करने के लिए प्रकाश करना चाहिए, न कि गुमराह करने के लिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है, इसलिए वह देशवासियों के बीच झूठ फैला रहे हैं। उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब जनता समझ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पार्षद, कर्मचारी संघ के नेता एक्ट को पढ़ें: झा
प्रभात झा ने उपस्थित सभी पार्षद, कर्मचारी संघ के नेता व अन्य लोगों को आह्वान किया कि वे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को पढ़ें और फिर इसकी वास्तविकता को घर-घर तक पहुंचाए। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्र भर में 5 से 15 जनवरी तक जन संपर्क अभियान की शुरुआत कर रही है। उन्होंने सभी नेताओं से कहा कि वह दिन में कुछ लोगों के साथ बैठें और फिर उन्हें समझाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed