फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Complaint on CM windows again, demands investigation from Vigilance in Golmaal case in Dabsu Panchayat

सीएम विंडों पर दोबारा दी शिकायत, दाबसू पंचायत में हुए गोलमाल के मामले की विजिलेंस से जांच की मांग

Thu, 20 May 2021 02:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Complaint on CM windows again, demands investigation from Vigilance in Golmaal case in Dabsu Panchayat
मोरनी। दाबसू पंचायत में सरपंच पर पंचायत के विकास कार्यों में किए गोलमाल की शिकायत एक बार फिर मुख्यमंत्री दरबार में पहुंची है। इस बार आरटीआई कार्यकर्ता ने पहली शिकायत की जांच करने वाले अधिकारियों को भी कटघरे में खड़ा किया है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता की ओर से सीएम विंडो पर दोबारा दी शिकायत में आरोप लगाया कि अधिकारियों ने जांच को सही तरीके से व समय पर न करके भटकाने का काम किया है। उन्होंने शिकायत पर बनाई रिपोर्ट में तथ्यों से अलग बातों को लिखा है। उन्होंने मामले की जांच राज्य सतर्कता ब्यूरो विजिलेंस से करवाने की मांग करते हुए गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला
पंचायत के ही आरटीआई कार्यकर्ता ने फरवरी माह में पंचायत में हुए भ्रष्टाचार को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि दाबसू पंचायत में पिछले पांच सालों में सरपंच की ओर से लाखों का गोलमाल किया गया है। इसमें मजदूरों से होने वाले कार्यों को जेसीबी की सहायता से और हर साल लाखों रुपये कमाने वाले परिवार को मनरेगा के तहत मजदूरी करते हुए दिया है। इसके अलावा पंचायत की ओर से कच्चे रास्तों, पानी की टंकी और बचाव दीवारों को बनाने में बडे़ स्तर पर गोलमाल किया है जबकि तत्कालीन सरपंच की ओर से आरोपों को आधारहीन बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed