फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Community center named after Netaji Subhash Chandra Bose

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से किया सामुदायिक केंद्र का नामकरण

Fri, 19 Aug 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Community center named after Netaji Subhash Chandra Bose
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सेक्टर-23 के सामुदायिक केंद्र का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की गई। पंचकूला के 14वें सामुदायिक केंद्र के नामकरण पर उन्होंने कहा कि ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा’। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने विदेश में जाकर आजाद हिंद फौज का गठन किया।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा दिया था। आजाद हिंद फौज के साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने का आह्वान किया। उनके इस आह्वान से लाखों की संख्या में युवा आजाद हिंद फौज से जुड़ गए। उन्होंने लोगों से शहर को हरा-भरा, स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सरकार, नगर निगम द्वारा किए गए प्रयासों में अपना सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिना जन भागीदारी के कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, नगर निगम के एसई विजय गोयल, स्थानीय पार्षद अक्षयदीप चौधरी, सुनीत सिंगला, परमजीत, सुरेश वर्मा, ओमवती पुनिया, शहीद भगत सिंह जाग्रति मंच के जगदीश भगत सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed