फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Commandos showed courage at ITBP's training center

आईटीबीपी के ट्रेनिंग सेंटर में कमांडोज ने दिखाए जौहर

Sat, 12 Oct 2019 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Commandos showed courage at ITBP's training center
छठी सीमांत कमांडो प्रतियोगिता में एक-दूसरे को चुनौती देते कमांडो। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। पंचकूला-नारायणगढ़ रोड पर गांव भानू स्थित आईटीबीपी के बेसिक ट्रेनिंग सेंटर में जारी छठी सीमांत कमांडो प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को जवानों ने अपने जौहर दिखाए। इस दौरान कमांडोज ने कई फुट ऊंची छलांग लगाने सहित कई फुट लंबी पथरीली दीवार पर लांग जंप लगाने और कंटीली तारों के बीच से रास्ता बनाने व कई अन्य जोखिम भरे स्टंट किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सभी इवेंट अल सुबह से शुरू होकर दोपहर तक जारी रहे। कमांडो एक से बढ़कर एक स्टंट कर अन्य प्रतियोगी कमांडोज के लिए चुनौती पेश करते नजर आए। 10 अक्टूबर से जारी छठी सीमांत कमांडो प्रतियोगिता का समापन समारोह 12 अक्टूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि ट्रेनिंग सेंटर में समय-समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। छठी सीमांत कमांडो प्रतियोगिता में कमांडो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। विजयी कमांडोज को समापन समारोह के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed