फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Colony residents forced to drink contaminated water for 15 days.

Panchkula News: 15 दिन से गंदा पानी पीने को मजबूर कॉलोनीवासी

Fri, 24 Jul 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Colony residents forced to drink contaminated water for 15 days.
करण कॉलोनी में मिट्टी युक्त पेयजल सप्लाई पर लोगों का हंगामा, जनस्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

टंकियों में जमा हो रही मिट्टी, बीमारियां फैलने की आशंका
जेई बोले, बोर में खराबी आई, जल्द होगा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। बतौड़ स्थित करण कॉलोनी के लोग पिछले 15 दिनों से मिट्टी युक्त दूषित पेयजल मिलने से परेशान हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग के नलकूप नंबर-4 से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, लेकिन शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। इससे नाराज लोगों ने नलकूप पर एकत्र होकर विभाग के खिलाफ रोष जताया।
कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा, गौरव शर्मा, संजय धीमान, सचिन शुक्ला, राजेश शर्मा, ओम गर्ग और राहुल शर्मा ने बताया कि उनके घरों में मिट्टी मिला दूषित पानी पहुंच रहा है। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शिकायत किए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी समस्या के समाधान के लिए नहीं पहुंचा। दूषित पानी के कारण घरों की टंकियों में मिट्टी जमा हो रही है और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने कहा कि सरकार और विभाग की ओर से ‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना के तहत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन करण कॉलोनी में ये दावे धरातल पर नजर नहीं आ रहे। लोगों को मजबूरन गंदा पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है।


जल्द दूर होगी समस्या : जेई
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई लोकेश कुमार ने बताया कि नलकूप के बोर में खराबी आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि खराबी को जल्द दूर कर पेयजल आपूर्ति को सामान्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed