फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Collision between tipper and police vehicle in Panchkula two police personnel injured

टिप्पर और पुलिस वाहन में टक्कर: कैदियों को अंबाला जेल छोड़ पंचकूला लौट रही थी गाड़ी, दो जवान घायल

Tue, 30 Jul 2024 09:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 30 Jul 2024 09:20 PM IST
सार

पंचकूला के रायपुररानी के पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित जटवाड़- फतहेपुर के पास मंगलवार को पुलिस वाहन और टिप्पर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो पुलिस जवान घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Collision between tipper and police vehicle in Panchkula two police personnel injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा पुलिस के सरकारी वाहन और टिप्पर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो पुलिस जवान घायल हुए हैं। दोनों घायलों का इलाज पंचकूला के सिविल अस्पताल में चल रहा है। हादसे का बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसा मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब रायपुररानी के पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित जटवाड़- फतहेपुर के पास हुआ। 

विज्ञापन


अंबाला सेंट्रल जेल में हवालातियों को छोड़कर वापस पंचकूला लौट रही गाड़ी और टिप्पर के बीच टक्कर हो गई। हादसा तब हुआ जब पुलिस की गाड़ी एक टिप्पर को ओवरटेक कर रही थी। तभी सामने से आए टिप्पर और पुलिस गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में दो पुलिस वाहन चालक रोहित कोचर और हेड कांस्टेबल गनमैन जसविंदर सिंह घायल हो गए। उन्हें रायपुरानी के सीएचसी ले जाया गया, जहां से रोहित के सिर और जसविंद्र को दोनों टांगों और बाजुओं में लगी गहरी चोट के चलते पंचकूला के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन




घायल हेड कांस्टेबल गनमैन जसविंदर ने बताया कि उनकी ड्यूटी पंचकूला पुलिस लाइन में हवालाती व कैदियों को कोर्ट में पेश करने व वापस छोड़नी की है। मंगलवार को वे सेंट्रल जेल अंबाला से ही दो कैदियों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल से दवाई दिलवाने में बाद उन्हें जेल छोड़ कर वापस पंचकूला पुलिस लाइन लौट रहे थे। इस दौरान पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित जटवाड़- फतहेपुर के पास अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पंजोखरा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पुलिस जवानों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed