फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM's residence will be surrounded on February 26 if the old pension is not implemented

Panchkula News: पुरानी पेंशन लागू न की तो 26 फरवरी को घेरेंगे सीएम आवास

Thu, 12 Jan 2023 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
CM's residence will be surrounded on February 26 if the old pension is not implemented
पंचकूला। हरियाणा पेंशन बहाली संघर्ष समिति की जिला पंचकूला इकाई की ओर से पुरानी पेंशन की मांग को लेकर बैठक की गई। इसमें पंचकूला स्थित कौशल विभाग कार्यालय, पंचकूला शिक्षा सदन और पंचकूला जोन डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिशन के सदस्यों ने कहा कि 26 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राज्य प्रधान विजेंद्र धारीवाल ने बताया कि हरियाणा में नेशनल पेंशन स्कीम को लेकर कर्मचारियों में रोष है। हरियाणा सरकार को चाहिए कि कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए अब हरियाणा से नेशनल पेंशन स्कीम को खत्म करके राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, व हिमाचल की तर्ज पर ओल्ड पेंशन स्कीम को दोबारा से पूर्व की भांति उसके मूलरूप में लागू कर देनी चाहिए। अब हरियाणा के सभी विभागों के कर्मचारी एकजुट हो चुके हैं और पुरानी पेंशन को बहाल कराए बगैर पीछे नही हटेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश भर से 80 हजार कर्मचारी होंगे इकट्ठा
राज्य कार्यकरिणी सदस्य सुजीत यादव ने बताया कि 26 फरवरी 2023 को समिति द्वारा पंचकूला में मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें पूरे हरियाणा प्रदेश से लगभग 80 हजार कर्मचारी इकट्ठा होंगे। इस अवसर पर समिति के पंचकूला इकाई के जिला संयोजक राजेश भंवरा, जिला प्रधान सुभाष जांगड़ा, जिला कोषाध्यक्ष बाबू राम शर्मा, जिला संगठन सचिव अशोक यादव, सह सचिव बलदेव मांधना, वरिष्ठ उपप्रधान प्रवीण कुमार, हसला के पंचकूला जिला प्रधान सुनील वर्मा, हसला के पिंजौर ब्लॉक प्रधान कृष्ण राठी, विजय, राजेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, अमरनाथ बालग व निर्मल इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed