{"_id":"5d5d99b38ebc3e6c1e3b64ea","slug":"cm-in-panchkula-pkl-office-news-pkl348156972","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम खट्टर ने की घोषणा, अब 15 हजार मासिक आय वाले शख्स का परिवार बीपीएल कार्ड का पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम खट्टर ने की घोषणा, अब 15 हजार मासिक आय वाले शख्स का परिवार बीपीएल कार्ड का पात्र
Thu, 22 Aug 2019 12:18 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा सीएम खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब प्रदेश का हर 15 हजार रुपये मासिक आय वाला परिवार बीपीएल कार्ड का पात्र होगा। यह घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। वह बुधवार को सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में आयोजित राज्य स्तरीय बीपीएल राशन कार्ड वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी तक 10 हजार रुपये मासिक आय वाला ही परिवार बीपीएल कार्ड का लाभपात्र था। उन्होंने बीपीएल कार्ड के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि बीपीएल कार्ड के ऑनलाइन आवेदन की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी और अब इसके लिए किसी विशेष सर्वें की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बदलते समय में परिवारों की परिस्थितियां भी बदलती रहती है। कुछ लोग जो पहले गरीबी रेखा की सूची में शामिल थे, उनमें से कई परिवारों का जीवन स्तर सुधरा होगा। कुछ ऐसे परिवार जो पहले इस योजना के दायरे में शामिल नहीं हो सकते थे वे इसके लाभपात्र हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालयों में लोगों द्वारा बीपीएल कार्ड के लिए आवेदन किया गया है। करीब 1.40 लाख आवेदन लंबित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे लंबित आवेदनों के ऑनलाइन की प्रक्रिया को जारी करें।
56,315 नए बीपीएल कार्ड वीडियो कांफ्रेंसिंग से किए वितरित
समारोह के दौरान उन्होंने प्रदेश के 56315 नए बीपीएल कार्ड भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभपात्रों को वितरित किए। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में अपात्र लोगों को बीपीएल सूची में शामिल किया जाता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने पारदर्शी तरीके से 56000 नए लाभपात्रों को यह कार्ड उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला में 527 नए लाभपात्र सूची में शामिल हो हुए हैं और प्रदेश के कई ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें 1500 से लेकर 2000 नए लाभपात्रों को सूची में शामिल किया गया है। प्रदेश में अब से पूर्व 10 लाख 60 हजार बीपीएल और डब्लएवाई राशन कार्ड धारक थे और 56 हजार नए लाभपात्र जुड़ने से अब ऐसे परिवारों की संख्या 11 लाख 16 हजार हो गई है।

37 लाभपात्रों को अपने हाथ से सौंपा बीपीएल कार्ड
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में परिवार पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है और यह प्रक्रिया पूरी होने से प्रत्येक परिवार का यूनिक आईडी नंबर जनरेट होगा, जिससे योजनाओं का लाभ लेने में और अधिक पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से विभिन्न योजनाओं के निर्धारण तथा सही लाभपात्रों तक योजना का लाभ पहुंचाने में सहयोग मिलेगा। इसी प्रकार राज्य सरकार शीघ्र ही मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना भी लागू करने जा रही है, जिसमें प्रत्येक जरूरतमंद परिवार के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान रहेगा। उन्होंने खड़क मंगोली, बरवाला और कालका सहित पंचकूला जिला के अन्य गांवों से संबंधित 37 लाभपात्रों को नए बीपीएल राशन कार्ड वितरित किए।
साधन संपन्न व्यक्ति स्वयं नाम हटवाएं
उन्होंने प्रदेशवासियों से यह अनुरोध किया कि साधन संपन्न व्यक्तियों के नाम बीपीएल सूची में हैं उन्हें स्वयं नाम हटवा लेना चाहिए ताकि वास्तविक गरीब व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर देश के एक करोड़ से अधिक लोगों ने एलपीजी सब्सिडी स्वेच्छा से छोड़ने की पहल की थी, जिससे उज्ज्वला स्कीम के तहत करोड़ों गरीबों को गैस सिलेंडर दिए जा सकें।
फरीदाबाद में बन रहे विज्ञान भवन के मॉडल को देखा
इस अवसर मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के सेक्टर-78 में बनाए जा रहे विज्ञान भवन के मॉडल का अवलोकन भी किया। फरीदाबाद के मंडल आयुक्त डी सुरेश ने मुख्यमंत्री को प्रस्तावित विज्ञान भवन के बारे में जानकारी भी दी।