फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM gives instructions to get VC to do a copyless examination

सीएम ने वीसी से नकल रहित परीक्षा करवाने के दिए निर्देश

Sun, 01 Mar 2020 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
CM gives instructions to get VC to do a copyless examination
पंचकूला। प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित करवाने, महिला दिवस मनाने, पोेषण अभियान चलाकर अनिमिया मुक्त करने, नशा खोरी के विरुद्ध अभियान चलाने समेत आदि विषयों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को वीसी के माध्यम से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वीसी में एडीजीपी आरसी मिश्रा, पंचकूला के आयुक्त विनित गर्ग, उपायुक्त मुकेश कुमार आहुजा, डीसीपी मोहित हांडा, अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक, एसडीएम धीरज चहल, पंकज सेतिया, नगराधीश सुशील कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी दमन सिंह, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वीसी में मुख्यमंत्री हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तीन मार्च से आयोजित वार्षिक परीक्षाएं पूर्ण रूप से बाह्य हस्तक्षेप से मुक्त करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहरों में संवेदनशील केंद्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के पुख्ता प्रबंध किए जाएं और कोई पुलिस कर्मी नकल करवाने में संलिप्त पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने जिला उपायुक्त एवं पुलिस आयुक्त को परीक्षा पत्र भी कड़ी निगरानी में रखने तथा किसी प्रकार ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। छात्र का आधार टैलेंट और मेरिटियस होना चाहिए तभी समाज व देश को उसका सही लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस पर महिलाओं के सशक्तीकरण के साथ सुरक्षा और पुरुषों के दायित्वों को समझाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला एवं उपमंडल स्तर पर इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को शामिल किया जाए। इस दिन ग्राम सभा की बैठकें आयोजित कर इनमें विशेषकर नशा खोरी एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की महिलाओं को भी संकल्प लेना चाहिए ताकि उनके घरों में कोई भी पुरुष इस तरह की सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकें।

वीसी में महिलाओं में अनिमिया की कमी दूर करने करने के लिए 8 से 22 मार्च तक चलाए जाने वाले पूरक पोषण पखवाड़ा अभियान को लेकर भी मुख्यमंत्री ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत विभाग मिलकर पोषण पखवाडे में अनेक गतिविधियों को बढ़ाएंगे। इसके अलावा ई माइनिंग ई बिलिंग पर भी जिला टॉस्क फोर्स के सही क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाध्यक्षकों को 28 फरवरी को पेश किए गए बजट का भी सही मुआयना करने और किस प्रकार से अप्रैल माह में क्रियान्वयन करना इसेे लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दएि। उन्होंने कहा कि मार्च माह में विभाग अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी त्वरित कार्यवाई करें ताकि उनका सही लाभ समय पर जनता केा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed