फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Clubs and restaurants will not operate in residential areas at night

Panchkula News: आवासीय क्षेत्र में रात हो नहीं चलेंगे क्लब-रेस्टोरेंट

Tue, 19 Sep 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Clubs and restaurants will not operate in residential areas at night
हुक्का बारों पर सख्ती करने के लिए पुलिस को लिखा जाएगा, नगर निगम की बैठक में 31 एजेंडे किए पास
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम की आम बैठक में सोमवार को नशे पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में नशे पर अंकुश लगाने के लिए सभी तरह के होटल, रेस्टोरेंट, शराब के ठेके, बार को रात 2 बजे तक बंद करने का प्रस्ताव पास किया गया। एक्साइज पॉलिसी के तहत क्लबों को रात 2 बजे चलाने की अनुमति है। उसके बाद सुबह 8 बजे क्लब चलाने के लिए क्लब मालिकों को अतिरिक्त फीस देनी पड़ती है। आवासीय एरिया में रात को कोई भी क्लब रेस्टोरेंट चलाने के लिए अनुमति ना देने के लिए प्रस्ताव पास किया गया। जिन क्लबों को सुबह 8 बजे तक चलाने की अनुमति है, उन्हें पुन: अनुमति ना देने का प्रस्ताव पास किया। हुक्का बारों पर भी सख्ती करने के लिए पुलिस विभाग को लिखा जाएगा।
महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में बैठक में 31 एजेंडे पास किए गए। पिछली बैठक के संबंध में एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी गई। पुरानी एटीआर में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। डोर-टू-डोर गारबेज, बागवानी कूड़ा उठाने पर चर्चा हुई। बैठक में सभी 23 पार्षद भी पहुंचे थे। महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों द्वारा हंगामा करने के बावजूद हर वर्ष 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के तौर पर मनाने का समर्थन करने, नगर निगम पंचकूला चंद्रयान मिशन से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्वाइंट्स का नाम तिरंगा (चंद्रयान-2 के पदचिह्न जहां पड़े) और शिव शक्ति (चंद्रयान-3 जहां उतरा) रखने का भाजपा-जजपा पार्षदों द्वारा प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

कुलभूषण गोयल ने बताया कि पंचकूला में स्पोटर्स अकादमियों को उनकी आवश्यकता अनुसार ईओआई लेकर जमीन अलाॅट करने के प्रस्ताव को स्वीकृति किया। पंचकूला शहर के प्रत्येक वार्ड के एक पार्क में ईपीडीएम ट्रैक, मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम व प्ले स्टेशन बनाया, एमडीसी सेक्टर 6 के कम्यूनिटी सेंटर में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने, सकेतड़ी गांव सहित अन्य गांवों के तालाब का नवीनीकरण करने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया। सेक्टर 4-10-11-5 चौक पर सेक्टर 4 की तरफ बलिदानी ऊधम सिंह का स्टेच्यू, एलपीजी सिलेंडर एजेंसियों को गांव कोट/जसवतगढ़ की जगह अन्य गांव में जगह देने, एचएसआईआईडीसी द्वारा नगर निगम को स्थानांतरित किए गए बड़े पार्कों में मिनी इंडिया के कॉन्सेप्ट पर पार्कों को डेवलप किया जाए। उनमें फूड स्टाल देने के प्रस्ताव को अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेसी पार्षदों का जलाैली में जमीन देने पर विरोध
बैठक में कांग्रेस पार्षदों द्वारा गोवन के लिए गांव जलौली में जमीन देने के विरोध के बाद फैसला लिया गया कि नगर निगम द्वारा स्वयं जमीन पर गोशाला बनाकर उसे चलाया जाएगा। नगर निगम के जिस विभाग में स्टाफ नहीं है, उनमें सलाहकार रखने की पावर आयुक्त नगर निगम को दी गई है। नंदीशाला को किसी अन्य स्थान पर ले जाने से पहले उसकी जमीन को कागजों में जांचने के बाद कहीं अन्य स्थान पर ले जाने के प्रस्ताव को अनुमति दी गई।

जिला जेल के लिए जगह देने के लिए प्रस्ताव पास
गांव जलौली में जिला जेल बनाने के लिए 40 एकड़ जमीन देने, कार बाजार के लिए चंडीगढ़ की तर्ज पर 5000 रुपये प्रति 10 कार प्रतिदिन पर जगह देने, चंडीमंदिर (चंडीकोटला) में स्थित अवैध कालोनी चंडीकोटला (चंडी इनक्लेव) को नियमित करवाने के लिए प्रस्ताव निदेशक, शहरी स्थानीय निकाय को भेजे जाने, नगर निगम, पंचकूला की जनता को राहत प्रदान करने के लिए गृह कर के बिल के साथ सॉलिड वेस्ट चार्ज केवल वर्ष 2023-24 के ही लेने, नगर निगम, पंचकूला के अधीन सभी सामुदायिक केंद्रों व नगर निगम के अधीन सेक्टरों की बी सड़कों के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के प्रस्ताव को अनुमति दी गई।



औद्योगिक क्षेत्र फेज- 1 एवं 2 पंचकूला की ग्रीन बेल्ट एवं पार्कों के रख रखाव का कार्य एचएसआईआईडीसी और एचएसवीपी द्वारा नगर निगम, पंचकूला को हस्तांतरित करने और नगर निगम पंचकूला में कार्यरत अधिकारियों/ कर्मचारियों की सेलरी अकाउंट यूनियन बैंक आफ इंडिया, कनेरा बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक या अन्य किसी बैंक में खोलने के लिए स्वीकृति दी गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, संयुक्त आयुक्त रिचा राठी, एसई विजय गोयल, डीएमसी अपूर्व चौधरी, सीनियर अकाउंट आफिसर विकास कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed