{"_id":"62324496e171f62db46421cd","slug":"chief-minister-s-flying-squad-team-took-samples-of-sweets-pkl-office-news-pkl4449330122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने लिए मिठाइयों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने लिए मिठाइयों के सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुररानी। त्योहारों के सीजन में बिना गुणवत्ता व मापदंड के बन रहे मिठाई दुकानों पर शिकंजा कसते हुए गांव गढी कोटाहा में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्वास्थ्य विभाग ने छापा मार सैंपल एकत्रित किए।
जानकारी के अनुसार, गांव में मध्य प्रदेश निवासी दीपक सागर, कारीगर इश्तियाक मोहम्मद की ओर से बालाजी के नाम से बड़े स्तर पर मिठाई बनाकर मार्केट से आधे दामों पर बेची जा रही था। सूचना उच्च अधिकारियों को मिलने के बाद टीम का गठन कर छापा मारा गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल जय कुमार, संजय, विरेंद्र व जिला स्वास्थ्य अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि पनीर, खोया, गुलाब जामुन, रसगुल्ला आदि मिठाइयों के सैंपल एकत्रित कर लिए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट जल्द आ जाएगी।
जांच अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच के मुताबिक गांव में बन रही कई क्विंटल मिठाई में साफ पानी, स्वच्छ परिसर व गुणवत्ता संबंधी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं, सूखे दूध के पैकेट के अलावा कई प्रकार की संदिग्ध चीजें मिली हैं।