फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 5 lakh on the pretext of getting a cheap machine

Panchkula News: सस्ती मशीन दिलाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये ठगे

Sun, 17 Dec 2023 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 5 lakh on the pretext of getting a cheap machine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-7 निवासी एक महिला को मशीन दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-7 पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-7 निवासी सरोज गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2019 में उनकी मुलाकात कालका में रहने वाले मुनीष चोपड़ा से पंचकूला में हुई थी। धीरे-धीरे उसका उनके घर आना-जाना शुरू हो गया। फरवरी 2019 में शिकायतकर्ता ने बुटिक खोलने के लिए बिजनेस लोन लिया।

इसके लिए उन्हें अच्छी कंपनी की सिलाई मशीन और कच्चे माल की जरूरत थी। मुनीष ने उन्हें अच्छी कंपनी की मशीन मार्केट से सस्ते रेट पर दिलवाने का आश्वासन दिलाया। शिकायतकर्ता ने उस पर विश्वास करके पांच लाख रुपये दे दिए। कुछ समय इंतजार करने के बाद जब उन्हें मशीन नहीं मिली तो वे आरोपी के घर गईं, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। 2020 और 2021 के लॉकडाउन के बाद उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed