फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Charges framed in murder case after kidnapping and rape of girl

Panchkula News: बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोप तय

Fri, 05 Apr 2024 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Charges framed in murder case after kidnapping and rape of girl
चंडीगढ़। आठ साल की बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी हीरा लाल उर्फ गुड्डू (39) के खिलाफ आरोप तय हो गए। अब आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-302,363, 366,201, 376, 376(3), 376एबी, 511 व पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत केस चलेगा। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। इस पर हुई बहस के बाद अदालत में आरोपी के खिलाफ उक्त धाराओं के तहत आरोप तय कर दिए। मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

19 जनवरी को बच्ची के परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि 19 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे एक बच्ची घर से कुछ सामान लेने निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी जबकि दुकान घर से चंद कदम दूर ही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित परिवार के आसपास पूछताछ की तो एक कमरे में ताला लगा हुआ था। परिजनों ने भी बंद कमरे में रहने वाले व्यकित पर शक जताया। इसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर कमरे की जांच की तो वहां खून से सनी रजाई और एक चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो आरोपी बैग लेकर जाता हुआ नजर आया। दो दिनों बाद बच्ची का शव रामदरबार के पास जंगल में कचरे के ढेर के नीचे से बरामद हुआ। बाद में पुलिस ने आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed