{"_id":"6508b207ff3d616d5705a20a","slug":"charas-being-sent-from-kullu-to-mumbai-caught-in-panchkula-during-investigation-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-4529-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कुल्लू से मुंबई भेजी जा रही चरस जांच के दौरान पंचकूला में पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कुल्लू से मुंबई भेजी जा रही चरस जांच के दौरान पंचकूला में पकड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कोरियर से कुल्लू से मुंबई भेजी जा रही चरस पार्सल स्कैन करने के दौरान पकड़ में आई है। कोरियर कर्मचारी ने संदेह होने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने मौके पर पहुंचकर पार्सल की जांच की। सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर को फोन पर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित डीटीडीसी एक्सप्रेस कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी सुरक्षा सतर्कता विभाग अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी कि कंपनी में एक पार्सल आया है जो जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश से वेस्ट मुंबई जाने के लिए आया है। पार्सल को मशीन द्वारा स्कैन करने पर संदिग्ध पदार्थ नजर आ रहा है। रिकार्ड के मुताबिक पार्सल के अंदर कपड़े हैं। पार्सल के अंदर कोई नशे की वस्तु हो सकती है।
इसके बाद सेक्टर-19 पुलिस चौकी के कर्मचारी और क्राइम ब्रांच-19 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पार्सल को खोला गया। पार्सल के अंदर से चरस बरामद हुई। इसका वजन करने पर 108 ग्राम हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।