फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Channi takes PU exam, skips Delhi visit; Warring kept away from the meeting.

Panchkula News: चन्नी की पीयू में परीक्षा, नहीं गए दिल्ली<bha>;</bha> वड़िंग को बैठक से रखा दूर

Thu, 20 Aug 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Channi takes PU exam, skips Delhi visit; Warring kept away from the meeting.
चंडीगढ़। नई दिल्ली में बुधवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडल्ब्यूसी) की बैठक में पंजाब समेत अन्य राज्यों की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान उन मुद्दों पर विमर्श हुआ, जिन्हें आगामी विधानसभा में जनता के बीच लेकर जाना है। पंजाब में फरवरी 2027 में चुनाव प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

इस बैठक में सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अनुपस्थित रहे जबकि पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग दिल्ली में ही मौजूद थे मगर सूत्र बताते हैं कि हाईकमान ने किन्हीं कारणों से उन्हें बैठक से दूर रखा। बैठक में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह कोषाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला ने भाग लिया।
विज्ञापन

उधर, पूर्व सीएम चन्नी अपनी परीक्षा की वजह से दिल्ली नहीं गए। चन्नी ने 18 अगस्त को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को अपना एडमिट कार्ड भेजते हुए औपचारिक सूचना दे दी थी कि वे पंजाब यूनिवर्सिटी में एमए (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) के छात्र हैं और उनकी परीक्षा है। परीक्षा की तैयारी करने की वजह से वे इस बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चन्नी ने बैठक में भाग न लेने का कारण तो हाईकमान को बता दिया मगर वड़िंग को बैठक से दूर क्यों रखा गया, इस पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उधर, पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को भी इस बैठक में बुलाया नहीं गया था। सूत्रों के अनुसार बैठक में पंजाब कांग्रेस में चल रही बगावत पर कोई चर्चा नहीं हुई। इस दौरान केवल पांचों राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर ही बात की गई।
चढ़ावा चोरी, पेपर लीक बड़ा मुद्दा
बैठक में यह तय किया गया कि अन्य राज्यों की तरह पंजाब के विधानसभा चुनाव में भी स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय मुद्दों को भी लोगों के बीच ले जाया जाएगा। इन मुद्दों में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी व पेपर लीक बड़ा मुद्दा होंगे। इसके अलावा युवाओं, शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और रोजगार को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की बात कही गई।

राहुल अलग से कर सकते हैं मुलाकात
पार्टी सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और बगावत के सुर खत्म करना चाहते हैं। इसके लिए कई प्रयास हो चुके हैं और संबंधित मुद्दे पर तीन रिपोर्टें भी राहुल गांधी के टेबल पर हैं। अब राहुल पंजाब के नेताओं से खुद मुलाकात कर सकते हैं। पंजाब में इन दिनों प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व और सीएम फेस के मुद्दे पर रार चल रही है। इसी मुद्दे पर पार्टी के नेता दो गुटों में बंटे हुए हैं। इस वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं में संशय की स्थिति है। ऐसे में राहुल द्वारा राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और विजय इंदर सिंगला जैसे नेताओं को एक साथ बैठाने की कोशिश की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed