फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   changed debit card and withdrew rs 59000

Panchkula News: डेबिट कार्ड बदल 59000 रुपये निकाले

Mon, 06 Mar 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
changed debit card and withdrew rs 59000
संवाद न्यूज एजेंसी रायपुररानी। एटीएम बूथ में डेबिट कार्ड बदल कर 59 हजार निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कद दी है। रायपुररानी क्षेत्र निवासी पीड़ित सुंदर लाल ने शिकायत में बताया है कि 1 मार्च की रायपुररानी त्रिलोकपुर चौक के पास मौजूद एसबीआई के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया था। एटीएम बूथ में जाने के बाद एक लड़का बूथ में आया और एटीएम कैसे काम करती है, यह समझाने लगा। अचानक ही लड़का बाहर जाकर खड़ा होकर कहने लगा मशीन नहीं चल रही है और फरार हो गया। सुंदर लाल के अनुसार जब वह घर लौटा तो पता चला कि उसके खाते से पैसे निकल गए हैं। जब बैंक गया तो पता चला कि डेबिट कार्ड भी बदला जा चुका है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


60 दिन में ठगी करने की चौथी घटना
इससे पहले भी एटीएम बदलकर ठगी करने वालों की तीन घटनाएं 60 दिनों में हो चुकी हैं। इसमें 60 हजार, 90 हजार और 83 हजार रुपये निकालने की घटनाएं हो चुकी हैं। कस्बे में इस तरह का गिरोह सक्रिय है किंतु आज भी उस गिरोह को पुलिस नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed