{"_id":"5e148ee38ebc3e87cd194b7a","slug":"chandigarh-wins-seventh-match-in-a-row-panchkula-news-pkl362331023","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार सातवां मैच जीतकर चंडीगढ़ टॉप पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार सातवां मैच जीतकर चंडीगढ़ टॉप पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। भुवनेश्वर में मंगलवार को खेले गए कूच बिहार ट्रॉफी के मैच में चंडीगढ़ की टीम ने सिक्किम को एक पारी और 134 रनों के भारी अंतर से हरा दिया है। चंडीगढ़ ने न सिर्फ टूर्नामेंट अपने नाम किया है बल्कि लगातार सातवीं जीत दर्ज कर कूच बिहार ट्रॉफी की अंक तालिका में टॉप पर अपना स्थान भी बना लिया है।
मंगलवार को खेले गए मैच में संकल्प के साहसिक 86 रनों के बावजूद सिक्किम की टीम अपनी दूसरी पारी में 178 रनों पर ही ढेर हो गई। इससे पहले चंडीगढ़ ने 5 विकेट के नुकसान पर 482 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था। इसके बाद सिक्किम की पहली पारी मात्र 170 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ चंडीगढ़ ने अंक तालिका में 48 अंक जुटाकर टॉप पर अपना स्थान कायम रखा। यह टीम घर लौटकर 11 जनवरी को जीएमएसएसएस सेक्टर-26 में खेले जाने वाले अपने आठवें मैच में टीम गोवा के साथ भिड़ेगी।
मंगलवार का खेल मात्र 20 ओवर्स में ही सिमट गया। ओवरनाइट बैट्समैन संकल्प (29) और रोबिन लिम्बू (6) ने सोमवार के स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 96 रनों से आगे खेलना शुरू किया। दोनों ने पारी को संभालने का अथक प्रयास किया और 56 रनों की साझेदारी भी निभाई। लेकिन 49वें ओवर में गेंदबाज अमित शुक्ला ने लिम्बू की धैर्यपूर्ण पारी को खत्म कर दिया। लिम्बू ने 61 गेंदों पर 14 रन बनाए। इसके अगले ही ओवर में पृथ्वी लोहटिया ने तरुण शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया और स्कोर को 8 विकेट के नुकसान पर 159 रनों पर पहुंचा दिया। इसके बाद अमित शुक्ला ने गेंद थामी और संकल्प को एलबीडब्ल्यू करके 86 रनों की साहसिक पारी का अंत कर दिया। संकल्प ने अपनी पारी में 16 चौके और एक छक्का जड़ा। आखिर में जैसे ही राज अंगद बावा ने पिछले बल्लेबाज आदिल को रन आउट किया तो सिक्किम की पूरी टीम 178 रनों पर ही सिमट गई। अपना पहला मैच खेल रहे पृथ्वी लोहटिया और अमित शुक्ला ने तीन-तीन विकेट चटकाए। टीम में एक अन्य नया चेहरा मनदीप सिंह, युवराज चौधरी और राज अंगद बावा को एक-एक विकेट के साथ ही संतोष करना पड़ा।