{"_id":"60e767718ebc3ebb4c4fe79e","slug":"chandigarh-ut-administrator-advisor-dharampal-made-100-days-plan-panchkula-news-pkl419436635","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाहकार धर्मपाल ने बनाई 100 दिन की योजना, सभी विभागों से मांगी कार्यों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाहकार धर्मपाल ने बनाई 100 दिन की योजना, सभी विभागों से मांगी कार्यों की सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल पद संभालने के बाद से एक्शन में नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने 100 दिन की एक योजना बनाई है और सभी विभागों से ऐसे कार्यों की सूची मांगी है, जो 100 दिन के अंदर पूरे हो सकते हैं। इसके लिए उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शनिवार को एक बैठक भी बुलाई है।
सलाहकार धर्मपाल ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को लेकर एक रोडमैप तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वह एक योजना पर काम कर रहे हैं, जिसमें अधिकतम विकास कार्यो को 100 दिन के अंदर पूरा किया जाएगा। इसे लेकर सभी विभागों की सूची तैयार की जा रही हैं, जिसमें उनकी प्रमुख परियोजनाओं को तय समय 100 दिन के अंदर पूरे करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने संबंधित इंजीनियरों के साथ चर्चा के बाद उन परियोजनाओं के बारे में जानकारी देंगे, जो 100 दिन के अंदर पूरे किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि विभागों ने अपना प्लान लगभग पूरा कर लिया है और वह शुक्रवार को एक बैठक कर इसकी समीक्षा करेंगे।
दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर की वजह से शहर की तमाम परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। कुछ तो पूरी तरह से ठप पड़ गई हैं, इसलिए सलाहकार धर्मपाल अब इन्हें दोबारा से ट्रैक पर लाने की कोशिश में जुटे हैं। बता दें कि प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया था कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। यही कारण है कि सलाहकार धर्मपाल ने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि तीसरी लहर से पहले ही शहर की अधिकतम जनसंख्या को वैक्सीन लगाई जा सके।