फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh's stunning win over Bihar by 9 wickets

चंडीगढ़ की बिहार पर 9 विकेट से शानदार जीत

Sat, 08 Feb 2020 09:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh's stunning win over Bihar by 9 wickets
चंडीगढ़। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में चंडीगढ़ ने बिहार को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ चंडीगढ़ को छह अंक प्राप्त हुए और अब तक चंडीगढ़ ने टूर्नामेंट में कुल 41 अंक जुटा लिए। यह मुकाबला सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मैच में चंडीगढ़ के गेंदबाज युवराज चौधरी द्वारा चटकाईं पांच विकेटों की बदौलत बिहार को सस्ते में समेट कर दिया गया। इसके बाद चंडीगढ़ ने 121 रन के लक्ष्य को आसानी से पार कर 9 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

बिहार की पहली पारी के 140 के बाद चंडीगढ़ ने पहली पारी में 270 रन जुटाए। दूसरी पारी खेलने उतरी बिहार की टीम 250 रन पर ढेर हो गई थी। इसके बाद चंडीगढ़ को जीत के लिए 121 का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन

इससे पूर्व शनिवार की सुबह बिहार ने अपनी बीते स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 130 से आगे खेलना शुरू किया और ओवरनाइट बल्लेबाज कप्तान सचिन कुमार सिंह और उत्कर्ष भास्कर ने पारी को सधे तरीके से आगे बढ़ाना शुरू किया और स्कोर को 150 के पार लगाया। इसके बाद गेंदबाज युवराज चौधरी को गेंद थमाई गई। पारी के 68वें ओवर में युवराज की फिरकी काम कर गई और उन्होंने विपक्षी कप्तान सचिन कुमार सिंह आउट किया। सचिन ने सात चौकों की मदद से 44 रन बनाए। इसी ओवर की अगली गेंद में युवराज ने अर्धशतक के बिल्कुल करीब पहुंचे उत्कर्ष भास्कर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस खिलाड़ी ने छह चौके और दो छक्कों की मदद से 49 रन बनाए थे। बिहार की टीम का स्कोर इस समय छह विकेट के नुकसान पर 159 रन था। इसके बाद बाएं हाथ के स्पिनर भागमेंदर लादेर ने पवन कुमार (5), अपूर्व आनंद (6), सौरव सिंह (7) और विकास झा (1) को आउट कर पूरी टीम को 95वें ओवर में 250 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ टीम ने एक विकेट पर 121 रन का लक्ष्य पाकर मैच को जीत लिया। टीम की ओर से नाबाद बल्लेबाज मोहम्मद अर्सलान खान ने 11 चौकों की मदद से 83 रन की पारी खेली। दूसरे छोर पर नाबाद संयम सैनी ने भी 23 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed