{"_id":"6161f4da8ebc3e05c56b604c","slug":"chandigarh-pgi-patients-should-now-register-in-opd-from-8-to-10-am-panchkula-news-pkl4295381146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई की ओपीडी में मरीजों के पंजीकरण का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई की ओपीडी में मरीजों के पंजीकरण का समय बदला
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई प्रशासन ने ओपीडी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मरीजों के पंजीकरण का समय बदल दिया है। अब सोमवार से मरीज काउंटर पर सुबह 8 से 10 बजे तक पंजीकरण करवा सकेंगे। इससे पहले ओपीडी खुलने के बाद से मरीज सुबह 9.15 से 11 बजे तक पंजीकरण करा रहे थे। वहीं, टेली कंसल्टेशन केमरीज सुबह 10.30 बजे से 11.15 बजे तक पंजीकृत किए जाएंगे, जबकि इनका पंजीकरण सुबह 8 से 9 बजे तक किया जा रहा था। पीजीआई प्रशासन ने यह बदलाव भीड़ पर नियंत्रण पाने व कोरोना संक्रमण से बचाव के मानकों क ो ध्यान में रखकर किया है।
पीजीआई निदेशक प्रो. जगतराम की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में सभी विभागों केप्रमुख शामिल थे। बैठक में 27 सितंबर से शुरू ओपीडी सेवा की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद फिजिकल ओपीडी और पंजीकरण की सुविधा बहाल करने पर सहमति जताई गई, क्योंकि उसमें देरी होने पर न्यू ओपीडी में भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है और कोरोना से बचाव केमानकों का पालन भी संभव नहीं हो पा रहा। इसे देखते अब पहले फिजिकल ओपीडी के मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा, ताकि उन्हें ओपीडी में ज्यादा देर तक रुकने की जरूरत न पड़े। टेली कंसल्टेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पहले की तरह जारी रहेगा।
पंजीकरण की सुविधा पहले और अब
पंजीकरण पहले 11 अक्तूबर से
टेली-परामर्श के लिए पंजीकरण सुबह 8 से 9 बजे 10.30 से 11.15 बजे तक
फिजिकल ओपीडी केलिए पंजीकरण सुबह 9.15 से 11 बजे सुबह 8 से 10 बजे तक