फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh map printed on the cover of manhole stolen, demand from administrator to be investigated

चंडीगढ़ का नक्शा छपा मेनहोल का ढक्कन चोरी, प्रशासक से की जांच की मांग

Wed, 30 Oct 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh map printed on the cover of manhole stolen, demand from administrator to be investigated
चंडीगढ़। शहर के विभिन्न सेक्टरों से मैनहोल के ढक्कन चोरी हो गए हैं। खास बात यह है कि इन पर चंडीगढ़ का नक्शा बना था। ये ढक्कन सेक्टर-22 और 23 की डिवाडिंग रोड के साइकिल ट्रैक से दो-तीन दिन पहले चोरी हुए हैं। हेरिटेज आइटम प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने पत्र लिखकर पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से इस चोरी की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

प्रशासक को लिखे पत्र में अजय जग्गा ने कहा है कि चंडीगढ़ के नक्शे वाले मैनहोल के ढक्कन की पहले भी चोरी हुए हैं। जग्गा के मुताबिक, ये ढक्कन ली कार्बूजिए ने चंडीगढ़ के निर्माण के समय डिजाइन किया था, इसलिए यह शहर के लिए धरोहर हैं और ऐसे में इनकी चोरी एक गंभीर मामला है, जिसकी एक तय समय के अंदर जांच होनी चाहिए। इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ हो सकता है जो शहर के हेरिटेज सामानों की चोरी कर रहा हो। उन्होंने बताया कि करीब 13 साल पहले ऐसे ही एक ढक्कन की इंग्लैंड में निलामी हुई थी, जिसे वहां पर करीब 11 लाख रुपये में खरीदा गया था।
विज्ञापन

प्रशासक से मिलकर शहर के हेरिटेज को बचाने की अपील की
हेरिटेज आइटम प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से भी मिले। उन्होंने प्रशासक को बताया कि चंडीगढ़ के हेरिटेज को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लगातार हेरिटेज फर्नीचर की चोरी हो रही है, जिसे विदेश में करोड़ों में बेचा जा रहा है। चंडीगढ़ को हेरिटेज शहर का दर्जा दिलाना है तो इसके हेरिटेज सामानों को संभालकर रखना होगा। अजय जग्गा ने प्रशासक के मांग की है कि वह केंद्र सरकार के साथ मिलकर शहर को बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए। प्रशासक ने इस मामले की लिखित में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए विदेश में लाखों में बिकता है यह ढक्कन
इन ढक्कनों पर चंडीगढ़ का पूरा नक्शा बना हुआ है। ढक्कन के ऊपरी हिस्से में बीच से दायीं तरफ जाती दो लाइनें असल में सुखना झील को सींचने वाली बरसाती नदी है और इन लाइनों के खत्म होने पर बना त्रिकोण सुखना झील है। नीचे चकोर खाने शहर के सेक्टर हैं और उसी पैटर्न पर बने हैं, जिस पर शहर के सेक्टर बसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार इन ढक्कनों को इस तरह डिजाइन किया गया था कि शहर के सारे मेनहोलों के ढक्कन एक ही दिशा यानी सीधे ही फिट हो सकते थे। शहर की पहचान इन ढक्कनों की कीमत के बारे में चंडीगढ़ के अफसरों को तब पता चला जब विदेश में इसकी निलामी की खबर आई थी। आर्किटेक्चर के दीवानों ने विदेश में कुछ साल पहले इन ढक्कनों को मुंह मांगी कीमतों पर खरीदा। जिसके बाद चंडीगढ़ के अफसर इनको लेकर जागरूक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed