{"_id":"61882677f0f38b614a0664c3","slug":"chandigarh-decision-on-the-future-of-178-nhm-employee-today-panchkula-news-pkl4322853179","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाले गए 178 एनएचएम कर्मियों के भविष्य का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाले गए 178 एनएचएम कर्मियों के भविष्य का फैसला आज
विज्ञापन
चंडीगढ़। नौकरी से निकाले गए 178 एनएचएम कर्मचारियों के भविष्य पर फैसला सोमवार को होगा। स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर स्वास्थ्य निदेशक इन कर्मचारियों से वार्ता कर निर्णय लेंगी। उधर, निकाले गए कर्मचारियों ने रविवार को भी जीएमएसएच-16 के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान ऑल इंडिया कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारी संघ, धनास के पूर्व सरपंच और मजदूर दस्ता संगठन के प्रतिनिधियों ने उन्हें समर्थन दिया।
निकाले जाने के बाद लगातार धरना और भूख हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि अगर उन्होंने अधिकारियों की शर्तों पर नौकरी ज्वॉइन कर ली तो उनका फिर शोषण किया जाएगा। वर्षों के संघर्ष के बाद मिले डीसी रेट के समान वेतन के लाभ को स्वास्थ्य सचिव के आदेश पर वापस ले लिया गया है। लगातार प्रयास के बाद वेतनवृद्धि की उम्मीद लगाए इन कर्मचारियों को एक भी महीने का बढ़ा हुआ वेतन नहीं दिया गया, उल्टे शर्तों का विरोध करने पर उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा। अब अगर इन्हें दोबारा नौकरी पर रखा जाता है तो पुरानी स्थिति में 10 से 12 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
बॉक्स
पीएम से लगाई न्याय की गुहार
एनएचएम कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद ने रविवार को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री व चंडीगढ़ के प्रशासक को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजकर पुनर्नियुक्ति का अनुरोध किया है।