{"_id":"600c8d758ebc3e31ca3eb375","slug":"chandigarh-cold-at-night-after-light-rain-mist-will-prevail-for-two-days-panchkula-news-pkl401680785","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में हल्की बारिश के बाद बढ़ी ठंड, दो दिन छाई रहेगी धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में हल्की बारिश के बाद बढ़ी ठंड, दो दिन छाई रहेगी धुंध
विज्ञापन
शनिवार दोपहर को न्यू लेक पर छाए बादल।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शनिवार रात को हुई बूंदाबांदी के बाद फिर से ठंड बढ़ गई है। अब अगले दो से तीन दिन तापमान में गिरावट में जारी रहेगी। साथ ही रविवार व सोमवार को धुंध भी रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन आसमान तो साफ रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के वक्त धुंध पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने एक दिन पहले हल्की बारिश की संभावना जता दी थी। शनिवार रात करीब सात बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। हालांकि कुछ देर बाद बंद हो गई। रात साढ़े आठ बजे तक प्वाइंट सात एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई थी।
बारिश की वजह पश्चिमी विक्षोम
बारिश की वजह पश्चिमी विक्षोभ रहा। इसका असर पहाड़ों में तो रहा, लेकिन चंडीगढ़ में कोई खास प्रभाव नहीं देखा गया। फिलहाल आगे बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। पहाड़ों से आने वाली हवाएं अगले तीन से चार दिन ठंडक जरूर बढ़ाएगी। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से नौ डिग्र्री तक रहने की संभावना है।