{"_id":"6abc283322c04e10d9036209","slug":"chandigarh-champions-defeated-fatehabad-fighters-by-seven-runs-panchkula-news-c-87-1-pan1010-142002-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चंडीगढ़ चैंपियंस ने फतेहाबाद फाइटर्स को सात रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चंडीगढ़ चैंपियंस ने फतेहाबाद फाइटर्स को सात रन से हराया
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेली जा रही नमो क्रिकेट लीग के दूसरे दिन चंडीगढ़ चैंपियंस ने रोमांचक मुकाबले में फतेहाबाद फाइटर्स को सात रन से हरा दिया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
चंडीगढ़ चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में छह विकेट पर 99 रन बनाए। नीरज ने 25 गेंदों पर 53 और दीप ने नौ गेंदों पर 19 रन बनाए। जवाब में फतेहाबाद फाइटर्स 10 ओवर में नौ विकेट पर 92 रन ही बना सकी। गुलाब ने 17 गेंदों पर 33 और संजय ने 16 गेंदों पर 23 रन बनाए। चंडीगढ़ की ओर से करण ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए।
जालंधर जगुआर्स ने भट्टू कलां बी को पांच विकेट से हराया। भट्टू कलां ने नौ विकेट पर 59 रन बनाए, जबकि जालंधर ने 7.5 ओवर में पांच विकेट पर 63 रन बनाकर जीत दर्ज की। जैज ने नौ गेंदों पर 18 रन बनाए।
विज्ञापन
कैथल नाइट्स ने करनाल किंग्समैन को आठ विकेट से हराया। करनाल ने नौ विकेट पर 78 रन बनाए। कैथल ने आठ ओवर में दो विकेट पर 82 रन बनाए। विकास ने 35 गेंदों पर नाबाद 73 रन बनाए। गुरजिंदर सिंह ने 11 रन देकर तीन विकेट लिए।
हिसार हीरोज ने मोहाली मास्टर्स को नौ विकेट से हराया। मोहाली ने आठ विकेट पर 76 रन बनाए। हिसार ने 7.3 ओवर में एक विकेट पर 77 रन बनाकर जीत दर्ज की। दीपू किंग ने 22 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाए। विकास ने 13 रन देकर चार विकेट लिए।
नारायणगढ़ निन्जास ने सिरसा स्ट्राइकर्स को सात विकेट से हराया। सिरसा ने सात विकेट पर 53 रन बनाए। नारायणगढ़ ने 4.4 ओवर में तीन विकेट पर 58 रन बनाकर मुकाबला जीता। शुभम बख्शी ने 15 गेंदों पर 46 रन बनाए और पेप्सी सांगरी ने सात रन देकर तीन विकेट लिए। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संजीव सूद, मुकेश सिंगला, विनय धीर, राकेश गर्ग बिट्टू, कपिल गौड़, दीपक गर्ग, बाबी सिंह, मनीषा जांगड़ा और अनुराधा पुरी मौजूद रहे।