फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh-Baddi railway line project will soon go up

जल्द सिरे चढ़ेगा चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाइन प्रोजेक्ट

Mon, 09 Nov 2020 08:05 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh-Baddi railway line project will soon go up
चंडीगढ़। चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाइन के लिए हरियाणा में पड़ने वाली 77.73 हेक्टेयर क्षेत्र भूमि की अधिग्रहण प्रक्रिया मार्च, 2021 तक पूरी करके यह भूमि रेलवे मंत्रालय को हस्तांतरित कर दी जाएगी। इसके बाद इस महत्वाकांक्षी रेलवे प्रोजेक्ट पर तेजी से काम आगे बढ़ सकेगा। मुख्य सचिव विजय वर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में आयोजित ‘प्रगति’ समीक्षा बैठक के दौरान दी। बैठक में विभिन्न मंत्रालयों की परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि रेलवे मंत्रालय ने हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों के साथ बातचीत कर चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाइन के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और शेष प्रक्रियाएं भी दोनों राज्यों द्वारा जल्द पूरी कर ली जाएंगी। बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed