फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, 33 new corona patients found in city, Negligence getting heavy

कोरोना के 33 नए मरीज मिले, खतरा बढ़ा

Thu, 30 Dec 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, 33 new corona patients found in city, Negligence getting heavy
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण से बचाव के मानकों की अनदेखी का नतीजा सामने आने लगा है। शहर में पिछले 24 घंटे में 33 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले 17 जून को 32 मरीज मिले थे। अचानक मरीजों की बढ़ती संख्या से संक्रमण दर 2.61 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के चलते प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की लगातार अपील के बावजूद लोग टीके की दूसरी खुराक लेने और संक्रमण से बचाव के मानकों का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ओमिक्रॉन के मामलों के साथ कोरोना की चेन का मजबूत होना तीसरी लहर के आने की सुगबुगाहट है।
विज्ञापन

मनीमाजरा से मिले 6 मरीज
स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 1265 लोगों की जांच की, जिनमें से 33 संक्रमितों में अकेले 6 मरीज मनीमाजरा से मिले हैं। इसके अलावा सेक्टर-7 से 3, सेक्टर 22 से 3, सेक्टर 23 से 2, सेक्टर 4 से दो, सेक्टर 38 वेस्ट से तीन व सेक्टर 48, 49 और 46 से दो-दो मरीज मिले हैं। वहीं, सेक्टर 9, 10, 21, 31, 40 , 42, 46 और मौलीजागरां से एक-एक मरीज मिले हैं। संक्रमित मिले मरीजों में पुरुषों की संख्या 18 व महिलाओं की संख्या 15 है। उधर, 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर 7 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। सक्रिय केसों की संख्या 126 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 1079 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मनीमाजरा के तीनों संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मनीमाजरा के जिन तीन संदिग्धों के जांच के नमूने जिनोम सिक्वेंसिंग लैब दिल्ली भेजे गए थे, उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। गौरतलब है कि इटली से लौटे ओमिक्रॉन संक्रमित युवक के संपर्क में आकर मनीमाजरा के पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रॉन की आशंका पर उन पांचों के नमूने जिनोम सिक्वेंसिंग लैब दिल्ली भेजे थे। उनमें से दो मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी। फिलहाल, उन में से एक मरीज ठीक हो चुका है। वहीं, दूसरा मनीमाजरा सिविल अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed