फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chaitra Navratri ... With the token system, you will be able to see the mother from 4 am to 10 pm

चैत्र नवरात्र... टोकन सिस्टम से सुबह 4 से रात 10 बजे तक कर सकेंगे मां के दर्शन

Fri, 09 Apr 2021 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri ... With the token system, you will be able to see the mother from 4 am to 10 pm
समीक्षा बैठक करते अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। चैत्र नवरात्र में श्रद्धालु टोकन सिस्टम से ही माता मनसा देवी के दर्शन कर सकेंगे। इतना ही नहीं दर्शन की अनुमति सुबह चार से रात 10 बजे तक ही मिलेगी। यह फैसला जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए लिया है। नवरात्र मेले को लेकर वीरवार को जिला सचिवालय सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला व काली माता मंदिर कालका में होने वाले चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि एक घंटे में लिफ्ट से 100 श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था की गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को माता के दर्शन की अनुमति प्रदान की जाएगी। श्री माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला में 15 मिनट में 180 के हिसाब से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे, जबकि काली माता मंदिर कालका में 15 मिनट में 120 श्रद्धालुओं के दर्शन करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा जो श्रद्धालु माता मनसा देवी मंदिर में लिफ्ट एंट्री के माध्यम से दर्शन करने के इच्छुक हैं, उन्हें 50 रुपये प्रति श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवानी होगी। श्रद्धालु एक साथ अधिकतम 10 व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम कालका राकेश संधु, नगराधीश सिमरनजीत कौर, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष एमएस यादव, एसीपी विजय कुमार, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर के सचिव पृथ्वीराज, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता अमित मलिक, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. विकास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर देनी होगी साधारण जानकारी
श्राइन बोर्ड की ओर से माता के दर्शन के लिए ई-टोकन की व्यवस्था की गई है। टोकन प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं को केवल बोर्ड की वेबसाइट www.mansadevi.org.in पर साधारण सी जानकारी उपलब्ध करवानी होगी। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर एक ई-टोकन भेजा जाएगा, जिसे दिखाकर वे माता के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा श्रद्घालु फेसबुक पेज जय माता मनसा देवी और यूट्यूब के माध्यम से माता के लाइव दर्शन कर सकेंगे। मेले में माता के दर्शन को छोड़कर भंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं के लिए रियायती दाम पर 100 और 50 रुपये में पैक्ड प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।
24 घंटे मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश
अतिरिक्त उपायुक्त ने निगम के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि वे श्री माता मनसा देवी पंचकूला व काली माता मंदिर कालका में प्रतिदिन फॉगिंग, सैनिटाइजेशन और समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त संख्या में मोबाइल शौचालय की व्यवस्था भी की जाए। इसके अलावा सीएमओ पंचकूला मेले के दौरान सभी दिन 24 घंटे पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। पुलिस विभाग के अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा के लिए लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे
सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। इसके लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऐसी जगहों की पहचान करने के निर्देश दिए जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की आवश्यकता है। वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed