फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   cbse result, cbse 12 result, chandigarh result, panchkula, smart city, chandigarh

CBSE 12 रिजल्ट: स्मार्ट सिटी को पछाड़ पंचकूला बना अव्वल

Sun, 22 May 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
cbse result, cbse 12 result, chandigarh result, panchkula, smart city, chandigarh
CBSE
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं के रिजल्ट में पंचकूला ने स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ को पीछे छोड़ दिया है। पंचकूला का रिजल्ट 89.78 प्रतिशत रहा, जबकि चंडीगढ़ का रिजल्ट 74.92 फीसदी रहा। मोहाली 82.24 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर रहा। 
विज्ञापन


पंचकूला में कुल 1272 स्टूडेंट्सन ने परीक्षा दी, जिसमें 688 लड़के और 584 लड़कियां शामिल रहीं। इसमें कुल 1142 स्टूडेंट्स पास हुए। इसमें 598 छात्र और 544 छात्रा शामिल रहीं। चंडीगढ़ में कुल 18674 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिसमें 10641 छात्र और 8033 छात्रा शामिल रहीं।
विज्ञापन


इसमें से 13991 स्टूडेंट्स ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसमें 7577 छात्र और 6414 छात्रा शामिल रहीं। मोहाली में कुल 1830 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिसमें 951 छात्र और 879 छात्रा शामिल थीं। इसमें कुल 1505 स्टूडेंट्स ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसमें 722 लड़के और 783 लड़कियां शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में लड़कियों का पास प्रतिशत 79.85 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 71.21 रहा। मोहाली में लड़कों का पास प्रतिशत 89.08 रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 75.92 रहा। पंचकूला में लड़कों का पास प्रतिशत 86.92 रहा जबकि लड़कियों का 93.15 रहा। 

प्राइवेट स्कूल का रिजल्ट शानदार
चंडीगढ़ में सरकारी के मुकाबले प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा। गवर्नमेंट स्कूल का रिजल्ट 68.3 फीसदी रहा। वहीं सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 84.34 रहा। मोहाली में सरकारी स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। वहीं प्राइवेट स्कूल का रिजल्ट 81.29 फीसदी रहा। पंचकूला में प्राइवेट स्कूल का रिजल्ट 87.73 फीसदी रहा। 


स्कूलों में लड़कियां ही अव्वल
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में लड़कियों का पास प्रतिशत 72.22 रहा। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 64.96 रहा। चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूल में लड़कियों का पास प्रतिशत 94 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.54 रहा। मोहाली में सरकारी स्कूल की लड़कियों का पास प्रतिशत 100 रहा, जबकि लड़कों का भी रिजल्ट 100 फीसदी रहा। मोहाली के प्राइवेट स्कूलों में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.47 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 74.57 रहा। पंचकूला के प्राइवेट स्कूलों में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.97 रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 84.27 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed