फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case registered against Garg Oil Industries, which manufactures adulterated oil in Barwala

बरवाला में मिलावटी तेल बनाने वाली गर्ग ऑयल इंडस्ट्रीज पर केस दर्ज

Thu, 19 Aug 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Garg Oil Industries, which manufactures adulterated oil in Barwala
पंचकूला। बरवाला की गर्ग ऑयल इंडस्ट्रीज पर बिना ट्रेड मार्क के मिलावटी सरसों का तेल बनाने व बेचने के मामले में चंडीमंदिर थाने में केस दर्ज किया गया है। करनाल भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 9 नवंबर 2020 को बरवाला की गर्ग ऑयल इंडस्ट्रीज पर छापा मारकर नकली सामान बरामद किया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नमूने लिए थे। टीम ने पाया कि यहां सरसों का तेल और मस्टर्ड ऑयल बिना लाइसेंस के बनाया जा रहा था। गर्ग ऑयल इंडस्ट्रीज नाम से इस फैक्टरी का पंजीकरण था। यहां सौ फीसदी बिनौला खल और पशु दाना उपलब्ध का बोर्ड लगा था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और पंचकूला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने शिकायत के आधार पर जांच की थी। दस्तावेज चेक करने पर पता चला कि आरोपी उदित गर्ग ने न तो लेबल का लाइसेंस लिया था न ही अन्य कागजात थे। वह अलग अलग नाम का लेबल लगाकर रिफाइंड और मस्टर्ड आयल बेच रहा था।
विज्ञापन

टीम को राजभोग सोयाबीन रिफाइंड ऑयल, राज लक्ष्मी आरबीडी पालामोलिन ऑयल की पैकिंग मिली। इन लेबल का पैकिंग लाइसेंस नहीं था। साथ ही इस फैक्टरी में कमरे की तलाशी लेने पर 12 प्रकार के लेबल जिनके नाम शिवम कुकिंग ऑयल, अमरदीप ज्योति, महाबीर कुकिंग ऑयल, शक्ति मस्टर्ड ऑयल, जन्नत सोयाबीन ऑयल, मशाल कुकिंग ऑयल, पीआर कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल, महान कच्ची घानी सरसों तेल, टीगोल्ड सीसेम ऑयल, नटखट सरसों का तेल, राज लक्ष्मी आरबीडी पालामोलिन ऑयल, उत्सव सोयाबीन रिफाइंड ऑयल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जांच कर रहे पंचकूला खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि उनको मिसब्रांड रिपोर्ट मिली थी। सरसों का तेल, सोयाबीन के तेल, कॉटन सीड रिफाइंड ऑयल, मार्का कच्ची घानी सरसों तेल, ओपो लाइट सोयाबीन रिफाइंड ऑयल का सैंपल लिया गया था। इसके सैंपल जांच के लिए करनाल भेजे गए थे। इन सभी की रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed