फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Car rider collided with Activa rider, injured five days later in PGI

कार सवार ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, घायल की पांच दिन बाद पीजीआई में मौत

Tue, 26 Jan 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Car rider collided with Activa rider, injured five days later in PGI
पंचकूला। सेक्टर-5/10 की लाइटों को पार कर रहे एक्टिवा सवार को एक कार सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एक्टिवा सवार राममिलन बुरी तरह घायल हो गया। कार चालक रविंद्र सिंह ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राममिलन की मौत हो गई। पुलिस ने उसके रिश्तेदार अमित के बयान पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी को अमित कुमार निवासी हरिपुर, सेक्टर-4 अपने बहनोई राममिलन का सेक्टर-5/10 की लाइटों के आगे इंतजार कर रहा था। इसी बीच जब अमित कुमार का बहनोई लाइट पार कर रहा था, तो तेज रफ्तार कार चालक रविंद्र सिंह ने राममिलन की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनका हेलमेट खुल गया। उनके सिर, हाथ, पैर, सीने में गंभीर चोटें लगीं। टक्कर लगने के बाद कार चालक आरोपी रविंद्र सिंह ने कार रोकी।
विज्ञापन

राममिलन को वह सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान राममिलन की 24 जनवरी को मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी रविद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पंचकूला थाना प्रभारी सेक्टर-5 ललित कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed