फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Captain in electoral mode: instructions to ministers to work on agenda 2022

चुनावी मोड में कैप्टन : मंत्रियों को एजेंडा 2022 पर काम करने के निर्देश

Mon, 08 Mar 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Captain in electoral mode: instructions to ministers to work on agenda 2022
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनावी मोड में आ गए हैं। उन्होंने सभी मंत्रियों को सात बिंदुओं के एजेंडा 2022 पर काम करने का निर्देश दिया है। अगले साल होने वाले चुनाव के मद्देनजर उन्होंने अपने सहयोगियों को ‘कामयाब और खुशहाल पंजाब’ का मंत्र दिया है।
विज्ञापन

मंत्रियों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में रविवार को कैप्टन ने दावा किया है कि 2017 में चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों में से रिकार्ड 84.6 प्रतिशत वादे सरकार ने पूरे कर दिए हैं। इससे पहले किसी भी राजनीतिक दल ने इतने वादे नहीं पूरे किए हैं। कैप्टन ने बचे हुए वादे अगले एक साल में पूरे करने की घोषणा की। उन्होंने सभी मंत्रियों और विभागों को निर्देश दिए कि वे उनके एजेंडे पर तेजी से काम करें। सीएम ने शुक्रवार को विधानसभा में घोषणा की थी कि सरकार ने 2022 का एजेंडा तैयार कर लिया है, जो राज्य सरकार के मौजूदा कार्यकाल से आगे का मंच तैयार करेगा।
विज्ञापन

छह दिन पहले कैप्टन के चुनावी रणनीतिकार बने प्रशांत किशोर ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। कैप्टन के सदन में पेश किए गए 7 बिंदुओं के एजेंडा-2022 में भी उनकी झलक साफ दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं सात बिंदु:
- सरकार हर कीमत पर राज्य की जर पर जमीन की पूरी रक्षा करेंगे।
- राज्य में सभी के लिए शांत माहौल बनाए रखने के लिए सरकार की जिम्मेदारी।
- पंजाबियों की जिंदगी और रोजी-रोटी (जान और जहान) बचाना सरकार की वचनबद्धता।
- हर जरूरतमंद तक पहुंच कर आर्थिक तंगी दूर कर सामाजिक-आर्थिक योजनाओं का लाभ देना।
- राज्य के युवाओं को उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए उनका सशक्तिकरण करना।
- राज्य की पूरी आबादी के लिए सस्ती रोटी और पक्की छत मुहैया करना सरकार की जिम्मेदारी।
- राज्य के हर गांव और शहर के लोगों को जिंदगी जीने के लिए समान मौके देना सरकार की पहली प्राथमिकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed