{"_id":"624f3bbea4010c2eee6b60bc","slug":"campaign-increasing-confidence-in-students-due-to-offline-studies-exam-results-will-be-better-pkl-office-news-pkl44697695","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान : ऑफलाइन पढ़ाई से विद्यार्थियों में बढ़ रहा आत्मविश्वास, परीक्षा परिणाम रहेगा बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान : ऑफलाइन पढ़ाई से विद्यार्थियों में बढ़ रहा आत्मविश्वास, परीक्षा परिणाम रहेगा बेहतर
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना के बाद अब विद्यार्थियों की स्कूलों में उपस्थिति अन्य दिनों की अपेक्षा बढ़ गई है। ऑनलाइन के बाद विद्यार्थियों को ऑफलाइन की पढ़ाई रास आने लगी है। नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी स्कूलों में आकर उत्साहित हैं। वर्तमान में 95 फीसदी विद्यार्थी स्कूल आ रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि पहली, दूसरी और तीसरी लहर के बाद लगने वाली कक्षाओं में बच्चों की समझ में बेहतर आने लगा है, और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। मोबाइल की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी थी। जरूरी सामान्य ज्ञान से लेकर काफी जानकारी भूल गए थे। लंबे समय बाद स्कूल खुले तो बंदी का असर उनके व्यवहार में नजर आ रहा था। अब ऑफलाइन में विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।
विद्यार्थियों को स्कूल आने में अच्छा लगा
लॉकडाउन के बाद अब विद्यार्थियों को स्कूल आने में अच्छा लगता है। कक्षा में दोस्तों से भी सीखने को मिलता है। ज्यादातर घरों में पढ़ाई का माहौल कोरोना कॉल में नहीं मिला। इस कारण स्कूल आने के बाद विद्यार्थी अच्छी तरह से पढ़ाई कर रहे हैं। - वीना कोहली, प्रिंसिपल, गवर्नमेंट हाईस्कूल सेक्टर-17
बच्चों को खेलने का मौका मिला
स्कूल आने के बाद विद्यार्थियों में काफी सुधार हुआ है। उनकी बेसिक जानकारी ठीक हुई है। कक्षा में पढ़ाई शुरू हुई तो अभिभावकों को भी आत्म संतुष्टि मिली है। विद्यार्थियों के विद्यालय आने से शारीरिक, मानसिक मेहनत अच्छी हो जाती है। विद्यार्थियों को स्किल डेवलपमेंट के गुर सिखाए जा रहे हैं। -धर्मप्रकाश, जेबीटी शिक्षक
विज्ञापन
शिक्षा के प्रति बढ़ा रुझान
शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों का रुझान स्कूल आने से बढ़ा है। सिलेबस के साथ सामान्य ज्ञान, खेल सहित अन्य जानकारियां उन्हें कक्षा में दी जा रही हैं। इससे विद्यार्थियों को मनोबल बढ़ा है। वह अपनी पढ़ाई मन लगाकर कर पा रहे हैं। -हरविंदर कौर, लेक्चरर, सोशल साइंस
स्वच्छता के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी
कक्षा में पढ़ने से बच्चों की समझ में ज्यादा आ रहा है। स्वच्छता के प्रति भी विद्यार्थी जागरूक हुए हैं। विद्यार्थियों में शिक्षक और विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ा है। विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की जानकारी मिल रही है। -सरजीत यादव, लेक्चरर, अंग्रेजी भाषा
स्कूल आने के बाद लेखन सुधरा
जब ऑनलाइन कक्षाएं चल रहीं थी, तो हमें काम पूरा करने में दिक्कत आ रही थी। लेखन क्षमता काफी खराब हो गई थी। फरवरी मेें स्कूल खुले तो शुरू में लिखने में दिक्कत हुई। लगातार कक्षा में पढ़ाई करने के बाद लेखन के साथ चैप्टर भी पूरे हो गए हैं। कक्षा में सिलेबस को सही तरीके से पढ़ाया जा है। - काजल, छात्रा
अब नेटवर्क की समस्या से मिली निजात
ऑनलाइन कक्षा में कई बार नेटवर्क नहीं होता था। ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने से नेटवर्क की समस्या से निजात मिल गई है। कक्षा में पढ़ाई होने से चैप्टर ठीक तरीके से तैयार हो जाते हैं, जो समस्या आती है उसमें टीचर अच्छी तरह से मदद करते हैं। इससे अब पढ़ाई आसानी से हो जाती है। पढ़ाई में कोई कंफ्यूजन नहीं होता है। - विमल कुमार, छात्र