फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   campaign in panchkula, India Shining campaign, April 14 to 24, panchkula

14 से 24 अप्रैल तक चलेगा भारत उदय अभियान

Mon, 04 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 04 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि सरकार की ओर से 14 से 24 अप्रैल तक ग्रामोदय से भारत उदय अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य गांव-गांव में  सामाजिक समरसता, पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, ग्राम विकास एवं  किसानों की प्रगति के लिए राष्ट्रव्यापी प्रयत्न करना है।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के सफल आयोजन के लिए राज्य व जिलास्तर पर कमेटियां गठित की हैं। राज्यस्तर पर गठित कमेटी में मुख्य सचिव हरियाणा कमेटी के अध्यक्ष हैं, जिसमें कृषि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, अनुसूचित जाति कल्याण निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव इसके सदस्य हैं तथा पंचायती राज  विभाग के प्रशासनिक सचिव इसके सदस्य सचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार जिलास्तर पर गठित कमेटी में उपायुक्त चेयरमैन होंगे तथा अतिरिक्त उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, सिविल सर्जन, उप निदेशक कृषि, जिला समाज कल्याण अधिकारी कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं। जबकि जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी इसके सदस्य सचिव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचकूला में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत 14 से 24 अप्रैल तक  आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डीसी की अध्यक्षता में सोमवार  4 अप्रैल को लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में अभियान से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें सामाजिक समरसता, ग्राम किसान सभा, ग्राम सभा की बैठकों के आयोजन के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed