फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   C-7 railway gate will open on the initiative of former MP Sushil Rinku

Panchkula News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू की पहल पर खुलेगा सी-7 रेलवे फाटक

Wed, 10 Sep 2025 01:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 10 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
C-7 railway gate will open on the initiative of former MP Sushil Rinku
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। शहर के अर्बन एस्टेट फेस-1 और फेस-2 के निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बरसात के दिनों में अंडरपास में पानी भरने की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को अब इस मुसीबत से छुटकारा मिल सकता है, क्योंकि पूर्व सांसद सुशील रिंकू की पहल पर सी-7 रेलवे फाटक को दोबारा खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुशील रिंकू ने इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी और अंडरपास में जलभराव के चलते नागरिकों को हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए फाटक को फिर से चालू करने की मांग रखी थी। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए रेलवे अधिकारियों को निरीक्षण के आदेश दिए।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार को फाटक का दौरा किया। माना जा रहा है कि जल्द ही रेलवे विभाग की ओर से सी-7 फाटक को खोलने संबंधी पत्र जारी कर दिया जाएगा। इससे हजारों स्थानीय लोगों को रोजाना के आवागमन में राहत मिलेगी। पूर्व सांसद रिंकू ने बताया कि उन्होंने सिर्फ फाटक ही नहीं, बल्कि अंडरपास को ढकने और उस पर शेड लगाने की मांग भी रेलवे के समक्ष रखी है, जिस पर सहमति बन चुकी है। साथ ही उन्होंने लोकल प्रशासन से भी अपील की है कि वह बारिश के पानी की निकासी और बुनियादी प्रबंधों को लेकर ठोस कदम उठाए। रिंकू ने कहा, इस बार बरसात सामान्य से कहीं अधिक हुई है, इसलिए अगली बार ऐसी स्थिति से निपटने के लिए समय रहते तैयारियां जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस संबंध में प्रशासन से बैठक करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ पर चिंता जताई और कहा कि धार्मिक संस्थाएं, एनआरआई, पंजाबी कलाकार और अन्य संगठन राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, भाजपा सरकार भी अन्य राज्यों से आकर मदद पहुंचाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed